मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाला तुलसी तालाब हुआ ओहर फ्लो

Thu, Jul 20 , 2023, 06:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तालाबों में जमा हुआ कुल 40 प्रतिशत पानी
मुंबई।
मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले 7 तालाबों में से एक तुलसी तालाब ( Tulsi Talab) बुधवार  की आधी रात लगभग 1 बजकर 25 मिनट  पर भर कर बहने लगा। यह तालाब छोटा होने के कारण अभी मुंबई में चल रही  पानी कटौती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
उल्लेखनीय है कि मुंबई के लोगो के लिए बुधवार से जारी भारी बारिश से परेशानी के बीच एक सुखद खबर भी दी है।मुंबई को जलापूर्ति  करने वाले 7 तालाब में एक तुलसी तालाब ओहर फ्लो हो गया।इसके बावजूद मुंबई को जलापूर्ति करने वाले 7  तालाबों में अभी तक मात्र 40 प्रतिशत ही पानी जमा हो पाया है।तुलसी तालाब में जमा होने वाले कुल पानी से मुंबई को मात्र 18 दिन की जलापूर्ति की जा सकती है इतना पानी इस तालाब में जमा होता है।मुंबई वासियों को साल भर जलापूर्ति करने के लिए सभी 7 तालाबों में 1 अक्टूबर को  कुल 14 लाख 47 हजार 363 एम एल डी पानी जमा होना चाहिए । मुंबई को अभी रोजाना 3850 एमएलडी पानी सप्लाई होती है जबकि अभी कि मुंबई की जनसंख्या के अनुसार लगभग 4300  एमएलडी पानी की सप्लाई होना चाहिए। मुंबई को जलापूर्ति करने वाले 7 तालाबों में तुलसी और मोड़क सागर ही मुंबई में है जबकि अन्य सभी ठाणे और नासिक में है।मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सात तालाबों में  भातसा तालाब में  सबसे अधिक 7 लाख 17 हजार 37 मिलियन लीटर पानी जमा होता है। भातसा तालाब की क्षमता सभी 7 तालाबों की कुल क्षमता का 49.54 प्रतिशत अकेले भातसा तालाबों में है।  तुलसी तालाब में सबसे कम मात्र  8 हजार 46 मिलियन लीटर ही पानी जमा होता है। मुंबई को जलापूर्ति करने वाले  तुलसी,  मोडक सागर, तानसा , अप्पर वैतरणा , भातसा , मध्य वैतरणा,और  विहार इन 7 तालाब में   कुल 5 लाख 35 हजार 116 मिलियन लीटर पानी जमा हुआ  था।  जो कि कुल सप्लाई का मात्र  40 प्रतिशत है। 


Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups