मनपा के पूर्व नगरसेवक ने बढ़ाया मद्त का हाथ
मुंबई। मृतक पुलिस (dead police) जवान और अधिकारी की सहायता करने के लिए पुलिस विभाग की टीम ही आगे आई है। इस टीम का उत्साह देख मनपा के पूर्व नगरसेवक अब्दुल अजीज बारूदगर (Abdul Aziz Barudgar) ने भी सहायता का हाथ बढ़ाया। बता दे कि आल महाराष्ट्र पीएसआई 110 बैंच के पुलिस अधिकारियों ने अपने बैच के मृत पुलिस कर्मियों के परिवारों की मदद करने की योजना बनाई। इस योजना की जानकारी मनपा के पूर्व नगरसेवक रहे अब्दुल अजीज बारूदगर को मिली उन्होंने पुलिस अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य को नेक कार्य मानते हुए खुद भी पुलिस परिजनों को मदद करने के लिए आगे आए। बारुदगर ने अपने खपोली खडवली स्थित ''होलीडे आपके लिए'' बंगलो पर एक कार्यक्रम आयोजित कर मृतक पुलिस जवानो को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। आल महाराष्ट्र पीएसआई 110 बैंच के पांच जवानों की अलग-अलग कारणों से निधन हो गया था। उन परिवारों की मदद के लिए उस बैच के अधिकारियों ने आर्थिक मदद के अलावा उनके बच्चों के आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद का निर्णय लिया। पुलिस जवानो के परिवार जनों की मदत करते हुए बबलू ने कहा कि पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में हमेशा लगे रहते है। पुलिस विभाग के जवान जो हर समय लोगो की सुरक्षा में लगे रहते है लेकिन कई बार अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। पुलिस जवानों के परिवार के लोगो की भी मौत हो जाती है। लोगो की भी जिम्मेदारी बनती है कि उस परिवार की मदद की करें।उन्होंने कहा अगर भविष्य में उन्हें और भी मदद की जरूरत पड़ेगी तो वह भी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी शीतल राउत, पुलिस अधिकारी घोसालकर, विजय उपाडे, रोशन रावराणे, अमोल वालसंग सहित अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 20 , 2023, 05:35 AM