टूटे नंबर प्लेट से पकड़ाया आरोपी

Thu, Jul 20 , 2023, 05:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : अंधेरी स्थित एमआईडीसी (MIDC Andheri) इलाके में हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस को जिस गाड़ी ने टक्कर मारा था उसका महज टूटा हुआ नंबर प्लेट मिला था। जिसके बाद मामले में आगे की जांच करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे मरोल मरोशी रोड पर हुआ। जब मृतक हजारीलाल पटेल (Hazarilal Patel) अपनी दिनचर्या के मुताबिक दूध देने जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ही दुर्घटना के बाद उन्हें कूपर अस्पताल पहुंचाया था। जब वे घटना स्थल का पंचनामा कर रहे थे, तभी उन्हें एक कार की नंबर प्लेट दीखी। जिसके आधार पर पुलिस ने उस कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कार किसी और के नाम पर थी रजिस्टर
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि जिस कार का टूटा हुआ नंबर प्लेट मिला है। उस कार को मालिक ने एक साल पहले ही बेच दिया है। लेकिन वाहन का रजिस्ट्रेशन नए मालिक को हस्तांतरित नहीं किया गया था। क्योंकि पिछले मालिक ने आरसी बुक खो दी थी। बुधवार दोपहर को उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान बाद में मरोल निवासी शाहबाज अब्दुलकादिर शेख (32) के रूप में हुई।

एजेंट के जरिये आरोपी तक पहुंची पुलिस
एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी भाग गया था। उन्हें उसकी पहचान उन एजेंटों के माध्यम से पता चली जिन्होंने कार की बिक्री में मदद की थी। जब पुलिस उंसके घरबपर गई तब परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से घर नहीं लौटा है।  इसके बाद पुलिस ने एजेंटों द्वारा आरोपी का जो फोन नंबर प्राप्त किया जिसे उसने बंद करके रखा था। तभी पुलिस ने आरोपी चालक की फ़ोटो बरामद की और सोशल मीडिया के माध्यम से मुखबिरों के जरिये आरोपी तक पहुंच गई।  आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। 

भाजीवले के जरिये हुई शिनाख्त
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटेल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं और पिछले बीस वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं। उनके दो दशक पुराने दोस्त सुभाष यादव के साथ वे रहते थे। जांच के दौरान पुलिस को पटेल के जेब से एक डायरी मिली। जिसमें भाजीवाले का नंबर लिखा था। पुलिस ने भाजीवाले को फोन किया और उसके परिवार को जानकारी देने के लिए कहा। भाजीवाले ने एक्सीडेंट की जानकारी यादव को दी और यादव ने पटेल के परिवार वालों तक बात पहुंचाई। मामले की अधिक जांच जारी है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups