Manoj Muntashir on Adipurush:  मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, कहा -‘मैं हाथ जोड़कर…’

Sat, Jul 08 , 2023, 10:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Manoj Muntashir on Adipurush: रामायण पर आधारित कृति सेनन और प्रभास (Kriti Sanon and Prabhas) की फिल्म ‘आदिपुरुष(Adipurush)’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल फिल्म में इस्तेमाल किए गए डायलॉग को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी. फिल्म को लेकर शुरुआत से ही विवाद जारी है. ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन बंपर ओपनिंग (bumper opening) की थी. लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का कारोबार गिरता ही चला गया.
फिल्म के मेकर्स पर कई तरह के आरोप भी लगे. किसी ने फिल्म के डायलॉग्स को लेकर सवाल उठाए तो किसी ने फिल्म में दिखाए गए किरदारों पर. जिसके बाद फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी सफाई भी पेश की थी. हालांकि, विवाद में चौतरफा घिरने के बाद मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांग ली है.
मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी
राइटर मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, मैं स्वीकार करता हूं कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत हुईं हैं. अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संत्तो और श्री राम के भक्तों से मैं हाथ जोड़कर बिना शर्त क्षमा मांगता हूं. भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें. दरअसल फिल्म रिलीज के बाद से ही लोग मनोज मुंतशिर से इसपर माफी की मांग कर रहे थे.
दरअसल फिल्म ‘आदिपुरुष’ में कई ऐसे डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स के खिलाफ लगातार नाराजगी जाहिर कर रहे थे. जिसके बाद फिल्म में डायलॉग्स को बदला भी जा चुका है, बाप वाले डायलॉग की जगह फिल्म में अब लंका शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’
कृति सेनन और प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर रिलीज से पहले ही फैंस काफी एक्साइटेड थे, लोगों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग तक कर ली थी, जिसके चलते फिल्म की बंपर ओपनिंग भी हुई. हालांकि फिल्म देखने के बाद डायलॉग्स को लेकर फैंस काफी नाराज दिखाए दिए. वहीं, मनोज मुंतशिर के माफी मांगने के बाद भी लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को मॉर्डन तरीके से दिखाने पर लोग बिल्कुल भी खुश नहीं है, जिसे लेकर लोग मनोज मुंतशिर का लगातार विरोध करते नजर आ रहे हैं. हालांकि मनोज मुंतशिर के माफी मांगने वाले पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि, पहले धर्म की धज्जी उड़ाओ और फिर मांफी मांग लो.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
Tax Evasion Case : बहराइच में करोड़ो की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, बीएनएस के तहत मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups