लोअर परेल ब्रिज में भी लगेगा स्वचालित सीढ़ी

Mon, May 22 , 2023, 07:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। लोअर परेल ब्रिज (Lower Parel Bridge) में मनपा प्रशासन  ने स्वचालित सीढ़ी (automatic ladder) लगाने का निर्णय लिया है। ब्रिज के दोनो ओर दो दो स्वचलित सीढ़ी लगाए जाने की जानकारी मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने दी। लोअर परेल ब्रिज पर पैदल चलने वाले लोगो के लिए  फूटपाथ नही रखे जाने से स्थानीय लोगो ने भारी विरोध किया था। रेलवे परिसर में फुटपाथ बनाकर सीढ़ी से नीचे उतरने की जगह रखी गई थी। ब्रिज के आगे सड़क पर फुटपाथ नही बनाया गया था जिसको लेकर लोगो का आरोप था लोग एक छोर से दूसरे छोर तक जाएंगे कैसे जिससे स्थानीय लोगो ने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।।
उल्लेखनीय है कि लोअर परेल ब्रिज वर्ष 2018 से बंद पड़ा है। मनपा और रेलवे के बीच चली रस्सा कसी के कारण ब्रिज का अभी तक पूरी तरह निर्माण नही हो पाया है। लोअर परेल ब्रिज अब जून के पहले सप्ताह में शुरू करने की योजना है। इस ब्रिज पर फुटपाथ नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगो में भारी विरोध चल रहा था।रेलवे ब्रिज पर फुटपाथ बनाया गया है लेकिन रेलवे ब्रिज के आगे सड़क ब्रिज पर फुटपाथ नही बनाया गया है । मनपा इस स्थान सीढियां बना कर लोगो को आवागमन का रास्ता  दे रही थी। ब्रिज पर जाने के लिए सीढ़ी का रास्ता दिए जाने से स्थानीय लोगो में भारी नाराजगी थी लोग मनपा के खिलाफ आंदोलन करने की चेतवानी दे डाली थी।पिछले दिनो कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा लोअर परेल ब्रिज का दौरा किया था उन्होंने लोगो की समस्या दूर करने का निर्देश मनपा को दिया था। मनपा अब ब्रिज पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ी लगाने का निर्णय लिया है।मनपा ब्रिज के दोनो ओर दो दो स्वचलित सीढ़ी लगाने का निर्णय लिया है जिससे नागरिक इस छोर से उस छोर तक आसानी से जा सके। लोअर परेल ब्रिज का  मनपा और रेलवे ने मिलकर निर्माण कर रही है।रेलवे की हद में 85 मीटर लंबा ब्रिज है जबकि सड़क मार्ग एन एम जोशी मार्ग  पर आने वाले 2 मार्ग और गणपत राव कदम मार्ग की तरफ का एक रास्ता इस तरह तीनों को मिलाकर 600 मीटर लंबा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज में स्वचलित सीढ़ी लगाए जाने से ब्रिज पर वरिष्ठ नागरिकों के आवागमन में भी आसानी होगी। मनपा अब मुंबई में बनने वाले लगभग सभी ब्रिज में स्वचलित सीढ़ी लगाने का निर्णय लिया है जिससे लोगो को ब्रिज पर चढ़ने में आसानी होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups