मीठी नदी का  होगा कायाकल्प 

Sun, May 21 , 2023, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तीसरे चरण का विकास करने मनपा निकालेगी निविदा
मुंबई:
 मीठी नदी (river) पर हजारों करोड़ खर्च कर भी अभी भी सूरत नही बदली है। मनपा तीसरे चरण का विकास करने जल्द निविदा निकालने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में कुर्ला से माहिम काज़वे तक विकास कार्य किया जाएगा। जुलाई 2005 में  मुंबई में आई प्रलय कारी बाढ़ लोगों के जेहन में अभी भी बना हुआ है। मानसून की शुरुआत होने पर मुंबई में आई उस बाढ़ को याद कर अभी भी लोगो का दिल दहल जाता है। प्रलय कारी बाढ़ में संपत्ति का नुकसान तो हुआ ही जान माल का भी बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ। जिसका मुख्य कारण मीठी नदी रही। मीठी नदी का विकास करने और मुंबई में होने वाले जलजमाव को खत्म करने के लिए ब्रीम स्टोवेड प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक हजारों करोड़ रुपया खर्च किया जा चुका है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। मीठी नदी का कुर्ला से माहिम (Kurla to Mahim) काजवे तक विकास करने के लिए तिसने चरण का काम शुरू किया जाना है। मनपा ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया करने का निर्णय लिया है। मीठी नदी के विकास के लिए मनपा ने चार चरणों में काम करने की योजना बनाई है। तीसरे चरण के तहत सीएसएमटी रोड कुर्ला से माहिम कॉजवे के बीच रिटेनिंग वॉल, सर्विस रोड का काम, पंप सुविधा, सौंदर्यीकरण, सीवरेज चैनल बिछाने का काम शामिल है। इन कार्यों के लिए मार्च 2023 में टेंडर  किए गए थे। लेकिन कार्यों के लिए पुरानी दर और कई खामियां गिनाकर निविदा को रद्द कर दिया गया था। मनपा अब  दोबारा प्री टेंडर की प्रक्रिया पूरी करेगी। अगले तीन से चार महीने में टेंडर को फाइनल किया जाएगा उसके बाद  तीसरे चरण का काम अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस कार्य  पर मनपा  2556 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मीठी नदी का  पहले चरण में पवई में फिल्टरपाड़ा से डब्ल्यूएसपी कंपाउंड तक 133 करोड़ रुपये की लागत से काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में पवई (Powai) में डब्ल्यूएसपी (wsp) परिसर से कुर्ला में सीएसएमटी रोड तक, कुल 570 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल, सीवरेज चैनल सहित कार्य भी चल रहे हैं। अब तीसरे चरण के काम को करने के लिए निविदा प्रक्रिया की जा रही है।

 चौथे चरण में यह होगा काम 
मीठी नदी के विकास में चौथे चरण के दौरान कुर्ला में मीठी नदी में गिरने वाले दो नालों के गंदे पानी को 6.5 किमी अंडर ग्राउंड टनल बनाकर धारावी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाएगा। इस टनल के जरिए वर्ष 2051 तक 168 एमएलडी सीवरेज के पानी को धारावी ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जा सकेगा। यह टनल 2.6 मीटर व्यास की होगी। इस पर मनपा  करीब 604 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कुर्ला में बड़े पैमाने पर सीवरेज का पानी दोनों नालों के जरिए मीठी नदी में जाता है। इससे नदी प्रदूषित हो रही है। इसलिए यहां टनल बना कर सीवरेज के पानी को सीधे धारावी ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाएगा। जहां उसका ट्रीटमेंट करके दूसरे काम में इस्तेमाल किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups