18 जुलाई की निकलेगी लॉटरी
4083 घरों के लिए निकली है लॉटरी
मुंबई। सभी का एक सपना होता है मुंबई में अपना हो घर। म्हाडा (MHADA) लोगो के सपनो को पूरा करने के लिए 4083 घरों की लॉटरी लेकर आई है जिसके फार्म भरने की आज से शुरुआत होगी। म्हाडा घरों के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख 26 जून होगी और 18 जुलाई को लॉटरी निकलेगी। म्हाडा घरों के लिए 26 जून की शाम 6 बजे तक फार्म भरा जा सकेगा और रात 11 बजकर 59 मिनट तक अनामत रकम भरी जा सकेगी।
बता दे कि मुंबई में खुद का घर हो यह सभी का सपना होता है। म्हाडा लोगो की आशाओं को पूरा करने के लिए पहली बार मुंबई में लग्जरी घर (luxury home) का भी निर्माण किया है। म्हाडा अभी अत्यल्प ,अल्प ,माध्यम घरों की मुख्य रूप से लॉटरी निकाल रही है जबकि उच्च वर्ग के लोगो की लॉटरी दिसंबर जनवरी महीने में निकाले जाने की जानकारी दी। अभी 4083 घरों की निकल रही लॉटरी में 2788 घर अत्यलप ग्रुप के लिए जिसमे गोरेगांव में 1947 एटॉप हिल (Antop Hill) 417, और विक्रोली कन्नावर नगर में 424 घर है । जबकि अल्प ग्रुप के 1022 घर है । इन घरों में 736 गोरेगांव में मुख्य रूप से है जबकि बकाया गोरेगांव, मलाड, मागाठाणे,चारकोप, और विक्रोली में है। म्हाडा की लॉटरी सोमवार को जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी।फार्म भरने की अंतिम तारीख म्हाडा ने 26 जून रखी है। घर के लिए अर्जी करने वालों की लॉटरी 18 जुलाई को बांद्रा स्थित रंग शारदा में होगी। म्हाडा की वर्ष 2019 में आखिरी बार लॉटरी हुई थी।उस दौरान मात्र 217 घरों की लॉटरी हुई थी।अब लगभग चार सालो बाद सस्ते घर का सपना सजोए लोगो का सपना साकार होगा। म्हाडा द्वारा निकाली गई लॉटरी की सोमवार से भरे गए फार्म की 26 जून के बाद जांच शुरू होगी और 18 जुलाई को लॉटरी निकाली जाएगी।
इस तरह है घर
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 21 , 2023, 08:27 AM