उत्तर भारतीय समाज का कार्यक्रम

Sat, May 20 , 2023, 10:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज मनपा चुनाव में भाजपा-शिवसेना युति के प्रत्याशी को जिताने के लिए स्पोर्ट करे, जिससे मुंबई मनपा में भाजपा सत्ता की कुर्सी पर बैठ सके। ये बातें भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष व विधयाक राजहंस सिंह (Rajhans Singh) ने कही।
शनिवार को शाम भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, कालिना विधानसभा क्षेत्र की ओर से सांताक्रुज पूर्व के वाकोला, कदमवाडी स्थित बांद्रा हिंदू एसोसिएशन हॉल में आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि राजहंस सिंह बोल रहे थे। इस मौके पर विधयाक राजहंस सिंह ने कहा कि 48 हजार करोड़ सालाना  मनपा का बजट है,जिसे हम और आप टैक्स के रूप में देते हैं। जनप्रतिनिधयों को जो फंड मिलता है, उस पर जनता का अधिकार है। लेकिन  चुनाव जीतने के बाद लोग साहब बन जाते हैं और जनता की सुख सुविधा का ख्याल नहीं करते। ऐसे में जनता को भी चाहिए कि वह अपने जनप्रतिनिधयों से हिसाब-किताब ले।
उन्होंने कहा कि 1 हजार 8 सौ करोड़ रुपये गटर नालों की की सफाई के लिए फंड पास हुआ है। पहले यह पैसा मातोश्री पर जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब फंड का सही तरीके से उयोग होगा। सरकार लोगों की सुविधा के लिए कटिबद्ध है।
सिंह ने कहा कि पिछला विधानसभा व लोकसभा का चुनाव भाजपा-शिवसेना उद्धव गुट ने युति कर चुनाव लड़ा। मोदी का पोस्टर लगाकर उद्धव गुट ने लाभ लिया। चुनाव के बाद भाजपा को छुरा घोपने का कार्य तो शिवसेना उद्धव गुट ने किया। जबकि छुरा घोपने का आरोप भाजपा पर लगाते हैं। 40-40 विधयाक शरहद डांक जा हैं आपको पता ही नहीं। ऐसे सरकार चलाओगे।
भाजपा, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की असली पहचान हैं।इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी जैसे केंद्र की सत्ता हासिल की थी, उसी तरह मुंबई मनपा की सत्ता हासिल करेगी।
भजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि चौपाल का मकसद है संगठन को मजबूत कर पार्टी का जनाधार बढ़ाना। 
कार्यक्रम आयोजक व भाजपा, मुंबई प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देध्य है उत्तर भारतीयों को संगठित कर अपनी उपस्थिति का एहसास करना। अगर हम इसमें सफल हुए तो मनपा मे भजपा की सत्ता होगी।
कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया
इस अवसर पर भाजपा, मुंबई प्रवक्ता प्रवक्ता राहुल तिवारी,भाजपा कालीना विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, उत्तर भारतीय मोर्चा उत्तर मध्य जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, दिनेश अमीन वीरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, विकास तिवारी, अमित गुप्ता, लल्लू राम विश्वकर्मा, जितेंद्र शुक्ला, जनार्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups