ऊर्जा वाहन और कचरे से होने वाले प्रदूषण को मनपा करेगी शून्य

Sat, May 20 , 2023, 09:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दक्षिण एशिया में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर मनपा में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
मुंबई।
दक्षिण एशियाई शहरों में जलवायु अनुकूलन परियोजनाओं की डिजाइनिंग (designing) और वित्तपोषण' (financing) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन मुंबई महानगर पालिका में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न देशों के महानगरपालिका के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत में स्थानीय स्वराज्य संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला का समापन मुंबई मनपा के मुख्यालय में हुआ। समापन समारोह  अध्यक्षता मनपा अतिरिक्त आयुक्त  अश्विनी भिडे, 'एमसीजीएम सेंटर फॉर म्यूनिसिपल कैपेसिटी बिल्डिंग एंड रिसर्च' के महानिदेशक  डॉ. रामनाथ झा, 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स' के निदेशक  हितेश वैद्य की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस मौके पर पर्यावरण क्षमता प्रशिक्षण गतिविधियों को लेकर 'एमसीजीएम सेंटर फॉर म्युनिसिपल कैपेसिटी बिल्डिंग एंड रिसर्च' और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के बीच एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किया गया। मनपा प्रशासन की ओर से इस अवसर पर मनपा प्रशासन ने वर्ष 2050 तक मुंबई से ऊर्जा वाहनों सहित कचरे से होने वाले प्रदूषण को शून्य कर दिए जाने का फैसला किया गया। मनपा ने प्रदूषण को शून्य तक के ले  जाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिनिधियों को शहर में बाढ़ एवं जल संसाधन प्रबंधन   सहित वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर मनपा द्वारा चल रही जैव विविधता के संरक्षण के उपायों सहित विभिन्न पर्यावरण परियोजनाओं की जानकारी दी गई।इस कार्यशाला में भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका  की मनपा  के महापौर और मनपा आयुक्त  संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups