मुंबई। भारत को इस वर्ष जी-20 देशों के समूह की अध्यक्षता का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके तहत विभिन्न विषयों पर देश के विभिन्न शहरों में जी-20 (G-20) देशों के कार्यकारी समूहों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जी-20 परिषद में 20 देशों के 120 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक मंगलवार 23 मई से गुरुवार 25 मई 2023 तक मुंबई में होगी। जी-20 देशों के समूह के सदस्य 23 मई 2023 की शाम को मनपा मुख्यालय का दौरा करेंगे। इसी के चलते मनपा मुख्यालय परिसर सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही है. मनपा मुख्यालय में मंगलवार दोपहर 11 बजे के बाद आम लोगो प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए मनपा मुख्यालय में बड़े पैमाने पर साज-सज्जा हो रही है। प्रतिनिधिमंडल मनपा डिजास्टर कंट्रोल रूम का दौरा करते हुए इस विभाग के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, उपायों, उपकरणों, नियंत्रण कक्ष के संचालन आदि का अध्ययन करेगा। आपातकालीन स्थिति के दौरान रोकथाम, बचाव और उसकी तैयारियों के लिए मनपा द्वारा किए गए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। साथ ही मुंबई में अब तक हुई विभिन्न प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रदर्शन की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी एक लघु फिल्म और एक कॉफी टेबल बुक के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। डिजास्टर मैनेजमेंट के डायरेक्टर महेश नार्वेकर ने बताया कि उसके बाद प्रतिनिधिमंडल मनपा मुख्यालय के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने के लिए हेरिटेज वॉक करेगा। इस दौरान मनपा मुख्यालय के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जाएगी। लगभग दो घंटे की इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं।
- विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए मनपा को सजाया गया है। मनपा मुख्यालय की सफाई, लाइटिंग की जा रही है। शौचालयों लिफ्ट को साफा-सुथरा किया जा रहा है। मनपा मुख्यालय के लॉन में बाहर से घास मांगा कर लगाई जा रही है। गेट पर फूल ड्रेस में अभी से सिक्युरिटी तैनात कर दी है। डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने विदेशी मेहमानों के स्वागत का भी रिहर्सल किया। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि विदेशी मेहमानों के स्वागत में कोई कमी नहीं रहेगी। मनपा मुख्यालय को पूरी तरह से सजाया जाएगा। मनपा की साज सज्जा से लेकर स अन्य प्रकार के खर्च में लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 20 , 2023, 08:20 AM