मनपा ने दी चेतवानी
मानसून में हादसा हुआ तो होंगे जिम्मेदार
मुंबई। विक्रोली भांडुप इलाकों में पहाड़ी किनारे बसे झोपड़ा धारकों को मनपा प्रशासन (municipal administration) ने चेतावनी दी है। झोपड़ा धारकों को मानसून पूर्व सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह मनपा ने दी है। मानसून के दौरान कोई अप्रिय घटना घटने पर खुद जिम्मेदार होने की जानकारी दी।
मनपा एस वार्ड ने विक्रोली और भंडूप इलाके में सूर्यानगर, पवई, गौतम नगर, पासपोली,जयभीम नगर, गौतम नगर, इसी तरह भांडुप पश्चिम स्थित रमाबाई आंबडेकर नगर भाग 1 और 2, नरदास नगर,गावदेवीं टेकडी, गांवदेवी मार्ग, टेंभी पाड़ा, रावते कंपाउंड, खिड़ीपाड़ा,रामनगर, हनुमान नगर, हनुमान टेकडी, अशोक टेकडी, डक लाइन रोड, नवजीवन सोसायटी, तानाजी वाडी, दरगा रोड,खदान विश्व शांति सोसायटी आदि इलाके पहाड़ीयो के किनारे बसे है। मानसून के दौरान पहाड़ी खिसकने की संभावना बनी रहती है।भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से तेज रफ्तार में नीचे आने वाले पानी भी झोपड़े को ध्वस्त कर सकते है अथवा तेज बहाव में झोपड़ो को बहा भी ले जा सकते है। जिससे मानसून के दौरान बड़ी दुर्घटना होने की संभावना को नहीं टाला जा सकता। मनपा के एस वार्ड ने पहाड़ी किनारे बसे इन झोपड़ा धारकों को निर्देश दिया है कि मानसून पूर्व अपने घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। मानसून के दौरान कोई अप्रिय घटना घटती है तो जानमाल का नुकसान होने पर झोपड़ा धारक खुद जवाबदार होंगे ।
पहाड़ियों के पास सुरक्षा दीवार बनाने का 70 प्रतिशत काम पूरा
मानसून के समय पहाड़ी खिसकने के कारण होने वाले भूस्खलन (landslide) पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का का किया जा रहा है। मुंबई में 700 स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनने का काम किया जाना था। जिसमे से अब मात्र 140 स्थानों पर सुरक्षा दीवार बनाने का काम बचा हुआ है। सुरक्षा दीवार बनाने का 550 काम लगभग पूरा हो जाने की जानकारी उपनगर के जिला अधिकारी राजेंद्र भोसले ने दी। उपनगर जिला कलेक्टर ने वर्ष 2020-21 में 73 करोड़ रुपए की लागत से 221 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा 40 अन्य स्थानों पर भी रिटेनिंग वाल बनाने का काम भी 2020 21 में दिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में 349 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने की अनुमति दी गई है जिसका काम शुरु कर दिया गया है. इसके लिए 125 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. जिला अधिकारी ने बताया कि 140 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने का ठेका दिया जाना बाकी है
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 20 , 2023, 07:09 AM