शिवसेना युवासेना के पदाधिकारियों की घोषणा 

Sun, May 14 , 2023, 09:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आगामी चुनाव को देखते हुए की गई यह घोषणा 
मुंबई।
आगामी मुंबई मनपा सहित लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना की युवासेना ने अपने पदाधिकारियों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के आदेशानुसार  सांसद डॉ. सांसद श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) के मार्गदर्शन और पूर्वेश सरनाईक (Purvesh Sarnaik) के अनुरोध पर युवा सेना के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।इसमें युवा सेना सचिव के साथ-साथ युवा सेना लोकसभा अध्यक्ष और कॉलेज कक्ष प्रमुख पदों पर नियुक्ति की गई है, युवा सेना सचिव किरण साली पश्चिम महाराष्ट्र की जवाबदारी तो आविष्कार भुसे, उत्तर महाराष्ट्र, अभिमन्यु खोतकर, मराठवाड़ा, विठ्ठल सर्प पाटिल को  पूर्वी विदर्भ, राहुल लोंधे  कोंकण मंडल जबकि रूपेश पाटिल कोंकण मंडल की जवाबदारी दी गई है इसके साथ -साथ  ऋषि जाधव  बुलढाणा लोकसभा ,शुभम नोवल, रामटेक और वर्धा,सचिन बांगर ,शिरूर और बारामती,ऋतुराज क्षीरसागर, कोल्हापुर और हटकनंगले नितिन लंगड़े  धाराशिव और ठाणे लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है इसी प्रकार अविनाश खापे,लातूर और बीड,प्रभुदास नाईक, भिवंडी,दीपेश म्हात्रे  कल्याण,विश्वजीत बरने मावल और पुणे,नीरज म्हामुनकर रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग,अभिषेक मिश्रा को  उत्तर मुंबई,धनंजय मोहित पालघर,ममित चौगुले को  ठाणे,रौशी जायसवाल संभाजीनगर,विशाल गनात्रा  यवतमाल और वाशिम,राम कदम हिंगोली,सुहास बाबर - सांगली,राज कुलकर्णी उत्तर पूर्व मुंबई,समाधान  सरवणकर को दक्षिण मध्य मुंबई निखिल जाधव को  दक्षिण मुंबई और विराज निकम ठाणे लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है जबकि विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे को  कॉलेज चैंबर का सचिव बनाया गया है.इन सभी युवा पदाधिकारियों को आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया गया है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups