चोरी की कार से करता था स्नैचिंग
मुंबई : मालाड पुलिस थाने में गिरफ्तार (Arrested) किए गायब आरोपी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत करवाई की गई है। आरोपी पर मुंबई के कई पुलिस थानों में चैन स्नैचीग (chain snatcher) की एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा पुलिस को आरोपी की गैंग बनाकर काम करने की संभावनाएं हैं इस वजह से यह पुलिस ने आरोपी पर मकोका के त्तहत करवाई की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी के खिलाफ पंत नगर, अंधेरी, जोगेश्वरी और अन्य पुलिस थानों में कम से कम 18 मामले दर्ज हैं। 7 अप्रैल को, दो आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर मंदिर जाने वाली एक महिला की चेन छीन ली थी। जिसके बाद आरोपी एक कार में सवार होकर भाग गए थे। जिसके बाद मालाड पुलिस ने कार के नंबर से आरोपियों के बारे में पता किया और फिर दो आरोपियों को पकड़ लिया। जिन पर मुंबई के दूसरे पुलिस थानों में भी एफआईआर दर्ज है।
कार से करते थे चैन स्नैचिंग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिस आरोपी के खिलाफ मकोका के कानून के तहत कार्रवाई की है, वह चोरी की गई कार का इस्तेमाल चैन स्नैचिंग करने के लिए करता था। जांच में पता चला कि जिस कार का इस्तेमाल स्नैचिंग करते थे, वह कार चुराई हुई होती थी। पुलिस ने पहले कार मालिक के बारे में पता किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा आदि की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा जी ही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 14 , 2023, 08:09 AM