डीआरआई की कार्रवाई 

Sun, May 14 , 2023, 08:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विदेशी सिगरेट जब्त
मुंबई :
राजस्व विभाग (revenue Department) ने मुंबई में एक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विदेशी सिगरेट (exotic cigarettes) की खेप बरामद की गई है। बरामद किए गए खेप में  1.2 करोड़ विदेशी सिगरेट है जिसकी कीमत 24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी कंटेनर में से इस विदेशी सिगरेट को निकालते थे और एक गोडाउन में इकट्ठा कर रखते थे। जिसके बाद धीरे धीरे ये खेप बेचने के लिए निकली जाती थी। पुलिस ने सारे सिगरेट जब्त कर लिए हैं। 
दरअसल कंटेनर को ट्रांस शिप के लिए जो कंटेनर जाते थे। उसे यहां वहां कर उसमें रखा सिगरेट आरोपी निकाल लेते थे। जिसके बाद इसको अपने गोडाउन में रख देते थे और वहीँ से इसकी विक्री होती थी। मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार (Arrested) किए गए पांच आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये सिगरेट कहाँ से लाते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला रविवार का ही है, जब डीआरआई के अधिकारियों को कंटेनर पर संदेह हुआ। तभी पूरे कंटेनर की जांच कराने पर उसमें से विदेशी सिगरेट बरामद की गई। 

संवेदनशील आवाजाही पर थी नजर
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई, मुंबई ने न्हावा शेवा पोर्ट पर प्रतिबंधित सामग्री ले जाने के संदेह में एक कंटेनर की पहचान की। आगे की निकासी के लिए कंटेनर को अर्शिया मुक्त व्यापार वेयरहाउसिंग जोन में ट्रांस-शिप किया जाना था। डीआरआई के अधिकारियों द्वारा उक्त कंटेनर की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी गई थी। 

बंरगाह से निजी गोदाम में ले जाते थे कंटेनर
डीआरआई के अधिकारियों को पता चला था कि आरोपी कंटेनर के बंदरगाह से चले जाने के बाद, अपने गंतव्य तक पहुंचने के बजाय, उसे एक निजी गोदाम में ले जाया करते थे। जो अर्शिया एफटीडब्ल्यूजेड के रास्ते में था। उक्त कंटेनर की आवाजाही की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने तुरंत संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ लिया और कंटेनर को गोदाम में ही रोक लिया। 

प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट से भरा था कंटेनर
डीआरआई से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे 40 फीट के कंटेनर विदेशी मूल की सिगरेट से भरा हुआ था, जो भारतीय मानकों का पालन न करने के कारण भारत में आयात के लिए प्रतिबंधित हैं। 

सिगरेट निकालकर घोषित समान भर जाता था
इस गिरोह ने सीमा शुल्क अधिकारियों को धोखा देने के लिए उन सिगरेटों को कंटेनर से बाहर निकालने और उन्हें आयात दस्तावेजों में घोषित सामानों के साथ बदलने की योजना बनाई थी। कंटेनर को अर्शिया एफटीजेड में ले जाने से पहले, गोदाम में पहले से ही घोषित माल के साथ स्टॉक किया गया था। जिसे सिगरेट निकालने के बाद कंटेनर में भरा जाना था।

विदेशी सिगरेट जब्त
आयातित कंटेनर से एस्से, डनहिल, मोंड और गुड़ंग गरम नामक ब्रांड की विदेशी मूल की सिगरेट जब्त की गई है।  इसमें कुल 1.07 करोड़ सिगरेट बरामद की गईं। इस छापेमारी में एस्से लाइट्स, मॉन्ड जैसे विभिन्न ब्रांडों के विदेशी मूल के 13 लाख सिगरेट का एक और भंडारण, जो पहले उसी सिंडिकेट द्वारा तस्करी कर लाया गया था, उसे भी दूसरे गोदाम से जब्त किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups