आज मुख्यमंत्री के हाथों होगा शुभारंभ
मुंबई। आम जनता के काम स्थानीय स्तर पर हों, उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सरकार सीधे जनता के द्वार जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की संकल्पना से राज्य में 'सरकार आपके द्वार' नामक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ आज यानी शनिवार को सतारा जिले के दौलतपुर में मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), राज्य उत्पादन शुल्क मंत्री व पालकमंत्री शंभूराज देसाई, सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे उपस्थित रहेंगे।प्रदेश में 'सरकार आपके द्वार' अभियान के अंतर्गत लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ और विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। राज्य भर में इस अभियान पर प्रभावी अमल के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में जन कल्याण केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से राज्य स्तरीय अभियान का समन्वय किया जाएगा। जिला स्तर पर जिलाधिकारी इस अभियान के प्रमुख हैं। उनके माध्यम से जिला व तहसील स्तर पर भी जन कल्याण केंद्र की स्थापना की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर जिले से कम से कम 75 हजार लाभार्थियों को विभिन्न में योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला व तहसील स्तर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
महारोजगार सम्मेलन, मुफ्त में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
‘सरकार आपके द्वार' अभियान के शुभारंभ के उपलक्ष्य में दौलत नगर में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyay) महारोजगार सम्मेलन’आयोजित किया गया है। इस परिसर के युवा वर्ग को‘सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही सातारा जिले के नागरिकों के सुदृढ स्वास्थ्य के लिए‘मुफ्त में स्वास्थ्य शिविर' आयोजित किया गया है। इस शिविर से जरूरतमंद मरीजों की विभिन्न बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
'सरकार आपके द्वार' अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम, महारोजगार सम्मेलन और स्वास्थ्य शिविर में नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें, ऐसा आव्हान आयोजकों ने किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 12 , 2023, 09:15 AM