युवक की पीटकर हत्या

Fri, May 12 , 2023, 08:55 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

संबंध प्रस्थापित करने की की थी पेशकश
मुंबई :
वर्ली इलाके में एक युवक की पिटाई कर हत्या (beaten to death)  करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के त्तहत एफईएआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार की है जब मृतक राजेश दास (Rajesh Das) उर्फ बंगाली ने आरोपी की पत्नी से संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसके बदले 500 रुपये देने की पेशकश की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सचिन कावंदर और भावेश साल्वे है। मामला बुधवार के है जब मृतक ने आरोपी कावंदर की पत्नी से संबंध बनाने का ऑफर दिया। जिसके लिए वह महिला को पैसे भी देना चाहता था। लेकिन महिला ने इसकी शिकायत अपने पकती से कर दी। शिकायत के बाद पति अपने दूसरे रिश्तेदार के साथ व्हां पहुंचा और फिर हाथ, पैर लकड़ी से दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफईआईआर दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। जिसकके बाद अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups