मनपा के नाला सफाई के आंकड़े को ठहराया रतन खत्री का आंकड़ा
मुंबई। मानसून पूर्व मुंबई के नालों की हर साल सफाई की जाती है। मनपा नाला सफाई पर करोड़ों रुपया खर्च किया जाता है। मनपा प्रशासन ने लगभग 80 प्रतिशत नाला साफ हो जाने का दावा किया है।लेकिन शुक्रवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मनपा की आंख खोल दी है। आशीष शेलार ने पश्चिम उपनगर का जायजा करते हुए आरोप लगाया कि मनपा द्वारा नालों की सफाई को लेकर दी जा रही जानकारी रतन खत्री के आंकड़ों से तुलना करते हुए मात्र 25 से 30 प्रतिशत नाला साफ होने का आरोप लगाया है। भाजपा के आरोपों पर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने खुलासा कर अपने दावों को सही साबित करने की कोशिश की है लेकिन दावा किसका कितना सही है यह मानसून के दौरान ही पता चलेगा।
बता दे कि भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार शुक्रवार को भाजपा विधायक अमित साटम भारती लवेकर पूर्व नगरसेवक प्रभाकर शिंदे,भालचंद्र शिरसाट, विनोद मिश्रा, उज्वला मोड़क, अभिजीत सामंत,हेतल गाला, अल्का केलकर, स्वपना म्हात्रे ,योगिराज दाभड़कर और मनपा सहयाक आयुक्त विनायक विसपुते आदि मनपा अधिकारियो के साथ पश्चिम उपनगर के साउथ एवेन्यू ,गजधर बांध, पवन हंस नाला , एस एन डी टी नाला, गजधर बांध पंपिंग स्टेशन, मिलेनियम क्लब के पास इर्ला नाला,मोगरा नाला, मेघवाडी नाला आदि नालों का जायजा लिया।भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने मनपा प्रशासन द्वारा नाला सफाई को लेकर मनपा द्वारा दी जा रही 80 प्रतिशत नाला सफाई के आंकड़े को रतन खत्री का आंकड़ा बताते हुए आरोप लगाया की मुश्किल से 25 से 30 प्रतिशत नाला सफाई हुई है। शेलार ने आरोप लगाया कि राहुल नगर नाला की अभी सफाई ही नहीं शुरू हुई है गझधर बांध नाला की उन्होंने शुक्रवार से सफाई शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा कि अब मनपा अधिकारियो को जब यह पता चला कि आज वह जायजा लेने आने वाले है तो नालों में जेसीबी मशीन उतारी गई है । बेस्ट कालोनी नाला में पेड़ उगे है। शेलार ने मानसून पूर्व नाला सफाई अच्छी तरह से हो जिससे मुंबई की जनता को मानसून के समय परेशानियां न झेलनी पड़े।यही मुंबई के लोगो की इच्छा है।लेकिन पिछले 25 साल से मनपा नेताओं और अब तक सत्ताधारी रही शिवसेना उद्धव ठाकरे की ठेकेदार के साथ बनी सांठ गांठ के कारण इस साल भी 280 करोड का ठेका दिया गया है वह भी उद्धव ठाकरे के करीबी है । भाजपा का इन ठेकेदारों पर भरोसा नहीं है लेकिन मनपा अधिकारियो पर दबाव डालकर नाला सफाई कराने का प्रयास किए जाने की उन्होंने जानकारी दी।
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने आशीष शेलार (Ashish Shelar) के आरोपों पर खुलासा देते हुए कहा है कि मानसून पूर्व नालों में जमा हुई कुल कीचड़ का 75 प्रतिशत कीचड़ निकाला जाता है।मानसून के दौरान भी 15 प्रतिशत नाला सफाई की जाती हैं। मुंबई में बड़े नालों की संख्या 188 है जिसकी लंबाई 268 किमी है । जबकि छोटे नालों और सड़क किनारे के गटर को मिलाकर कुल लंबाई 2 हजार 100 किमी है।मनपा इन सभी नालों से 9 लाख 79 हजार 882 मैट्रिक टन कीचड़ निकालने का ठेका दिया था जिसमे से 7 लाख 68 हजार 362 मैट्रिक टन कीचड़ निकाल लिया गया हैं। ऐसा दावा मनपा द्वारा किया जा रहा है और कुल लगभग 80 प्रतिशत नाला सफाई हो जाने की जानकारी दी गई। मनपा का कहना है कि 31 मई तक नाला सफाई पूरी हो जाएगी । मनपा यह जानकारी देकर अपने पर लग रहें आरोपों पर से पीछा छुड़ाना चाह रही है की नालों में लोग दोबारा कचरा डाल दे रहे है। मनपा आयुक्त ने एस डब्लू डी के अधिकारियो को दोबारा नालों पर जाकर लगे आरोपो की जांच करने का निर्देश दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, May 12 , 2023, 08:11 AM