पानी के अंदर होने का एहसास कराएगा
मुंबई। रानी बाग चिड़िया घर में अब पर्यटको मगर (crocodile) और घड़ियाल (Alligator) जैसे प्राणियों का दर्शन करने मिर्लगा।गर्मी की बच्चो की चल रही छुट्टी के समय रानीबाग चिड़िया घर (Ranibagh Zoo) में आने वाले पर्यटकों को पेंग्विन पक्षी के बाद और अन्य प्राणियों को देखने का मौका मिलेगा जिसके चलते अब चिड़िया घर में और भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जाने लगी है।
उल्लेखनीय है कि रानीबाग चिड़िया घर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ईद के बाद तो रानीबाग चिड़िया घर में रोजाना 20 से 25 हजार पर्यटक रानीबाग चिड़िया घर में आने लगे थे। रानीबाग चिड़िया घर में तीन मगर और दो घड़ियाल लाए गए है जो कि पर्यटकों के लिए अधिक लुभावन लग रहे है । रविवार के दिन दोनों ही प्राणियों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराया गया।
मनपा प्रशासन ने दोनों ही प्राणियों के लिए दो अलग-अलग सेक्शन बनाए हैं। जिससे पर्यटक एक ही समय में दोनों जानवरों को देखने का लुत्फ उठा सकें। पर्यटक पूल द्वारा बनाए गए 'डेक' से पानी में पड़े घड़ियाल और मगरमच्छ को भी देख सकते हैं। पर्यटक इन जानवरों की पानी के अंदर की गतिविधियों को भी नोट कर सकते हैं। वर्तमान में रानीबाग चिड़िया घर में बाघ, तेंदुआ, पेंग्विन , भालू भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस समय बच्चो की छुट्टी होनेके कारण रोजाना 20 से 25 हजार पर्यटक आटे है जबकि शनिवारऔर रविवार को पर्यटकों की संख्या 35 से 40 हजार चली जाती है।
आकर्षण बन रहा है जल पक्षी का पिंजरा
रानीबाग चिड़ियाघर में एक और विशेष आकर्षण जलपक्षी पिंजरा (waterfowl cage) है। इस पिंजरे में पर्यटक अपने आप प्रवेश कर सकते हैं। जब आप पिंजरे में जाते हैं तो आप अपने चारों ओर पक्षियों को देख सकते हैं। इसलिए पर्यटकों को लगता है कि वे चिड़िया के घोंसले में घुस गए हैं।
पानी के नीचे और व्ह्युविंग गॅलरी
चिड़िया घर में वाघ के लिए तैयार की गई कांच की व्ह्युविंग गॅलरी की तर्ज पर मगरमच्छ और घड़ियाल के लिए गैलरी बनाई गई है। मगर के लिए 1500 वर्ग मीटर में गैलरी बनाई गई है। जिसमे पर्यटक पानी के अंदर जाकर जानवर देख सकेंगे। यहां जाकर पर्यटक 'अंडर वॉटर' और 'डेक व्यूइंग' के जरिए मगरमच्छों और घड़ियालों को देखने का लुत्फ उठा रहे हैं।मगर मच्छ और घड़ियाल को मनपा तरह-तरह के मांसाहारी भोजन दे रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 08 , 2023, 07:15 AM