18 से 25 के उम्र की लड़कियों का समावेश
मुंबई : महाराष्ट्र में चौका देने वाला आंकड़ा सामने आया है। मार्च महीने में महाराष्ट्र महीने में मुंबई समेत महाराष्ट्र से 2200 लड़कियों के गायब (2200 girls missing) होने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़कियां या तो अपना घर छोड़कर चली गई है, या फिर उनका अपहरण (Abduction) किया गया है। यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि फरवरी महीने में यह आंकड़ा और भी कम था। मार्च महीने में यह आंकड़ा लगभग 300 बढ़ गया है। प्राप्त किए गए जानकारी के मुताबिक गायब होने वाली लड़कियों में 18 से 25 साल की उम्र की लड़कियां का समावेश अधिक है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में 18 से 25 साल के बीच की लगभग 70 लड़कियां प्रतिदिन गकयब हो रही हैं। मार्च महीने का आंकड़ा जो सामने आया है उसमें 2200 लड़कियां गायब हुई हैं। फरवरी महीने की अपेक्षा मार्च महीने का यह आंकड़ा 307 अंक ज्यादा है। युवक, युवती और महिलाओं के घर छोडककर जाने का प्रमाण लगातार पिछले कुछ दिनों से बढ़ता जा रहा है। प्रेम संबंधों में दिखाए जानेवाले लोभ के चलते ये लोगों के जाल में फंस जाती हैं। एक और जकरी जो निकल कर सामने आई है वह वाकई चौका देनेवाली है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में लड़कियां अधिक गायब हो रही हैं। जिसमने पुणे, नाशिक, कोल्हापुर, ठाणे और अहमद नगर की लड़कियों का समावेश ज्यादा है।
महाराष्ट्र में युवतियों के गायब होने की संख्या में वृद्धि
जानकारों की माने तो आजकल खुद के पसंद की शादी का चलन बन गया है। इसे लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। मिडल फेमिली में अगर कोई अपने पसंद का विवाह करना चाहता है तो उनके माता पिता नहीं सुनते। जिसका कारण यह है कि लड़के लड़कियां घर छोड़कर निकल जाते हैं। इसलिए महाराष्ट्र में खासकर युवक युवतियों के घर छोड़कर जाने का प्रमाण बढ़ते दिखाई दे रहा है।
पुलिस करती है पूरी जांच
एक अधिकारी ने नाम न बताने के शर्त पर जकरी देते हुए कहा कि जहां कहीं भी 18 साल के कम उम्र की लड़कियां भले से ही किसी लड़के के साथ गई हो लेकिन उसमें अपहरण का मामला दर्ज किया जाता है। वहीं अगर किसी लड़की की उम्र अगर 18 साल के ऊपर है और वह घरछोडकर चली जाती है तो उसमें मिसिंग पर्सन के तहत मामला दर्ज किया जाता है। जिसकी जांच की जाती है और ये ऐसे मामले होते हैं जिनमें लड़के लड़कियां घर छोडकर जाकर मंदिर में विवाह कर लेते हैं।
मंदिर में होती है अधिकतर शादियां
बांद्रा इलाके में कार्यरत एक वकील की माने तो यहाँ शादि करने के लिए लोग पूरे मुंबई से आते हैं। यहां शादी करनेवालों का आंकड़ा 200 से 500 लोगों का प्रतिदिन होता है। जिसमें कुछ तो परिवार की मर्जी से शादी करते हैं लेकिन कुछ लोग बिना पारिवारिक मर्जी के ही शादी कर घर छोड़ते हैं। जिन्हें पुलिस थाने में देने के लिए एक पत्र दिया जाता है। इसमें से 10 से 15 प्रतिशत शादियां धर्म बदलकर होती हैं। बहरहाल यह पूरा मामला जांच के दायरे में हैं लेकिन आंकड़ा वाकई मेम चौका देनेवाला है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 07 , 2023, 08:49 AM