मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रही है कांग्रेस -आठवले 

Sun, May 07 , 2023, 08:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार में बोले केंद्रीय मंत्री 
मुंबई।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. वही सत्ताधारी पार्टी के सहयोगी दल भी चुनाव प्रचार में लग गए है. इसी के तहत केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने भाजपा के उम्मीदवारों का  चुनाव  प्रचार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की जैसे पानी के लिए मछली तरसती है वैसे कांग्रेस सत्ता के ले तरस रही है.आठवले ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार को बहुमत का आशीर्वाद मिला है तभी से कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए संघर्ष कर रही है.सत्ता के लिए तड़प रही है.लेकिन जब तक मैं और नरेंद्र मोदी साथ हैं, हम कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देंगे।उन्होंने बेलगाम कागवाड और बीदर हुमनाबाद, भालकी में भाजपा उम्मीदवारों की प्रचार सभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम  मोदी ने  सभी सांसदों की बैठक में संविधान को नमन कर महापुरुष डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) द्वारा देश को दिए गए संविधान के भारत को साकार करने की शपथ ली है. वह संविधान के उपासक हैं।लेकिन कांग्रेसी झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।हम इसके लिए सभी कांग्रेसियों की निंदा करते हैं। चूंकि वे सत्ता गंवाने के बाद टूट रहे हैं, इसलिए वे मोदी की  आलोचना कर रहे हैं। आठवले ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अंबेडकरवादी नहीं हैं। एक अंबेडकरवादी अनुयायी कभी प्रधानमंत्री नहीं रहा  अम्बेडकरवादी कभी भी राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों की निम्न स्तर की आलोचना नहीं करते।
रामदास अठावले ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को कर्नाटक से बाहर कर देगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इस अभियान में कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में एन. रामदास अठावले के भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार को लेकर तूफानी सभाएं हो रही हैं. रामदास आठवले  भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार का प्रचार कर रहे है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups