सीएम एकनाथ शिंदे ने की बात
मुंबई । मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को खास ऐलान किया। इसके मुताबिक इन छात्रों को पहले दंगा प्रभावित मणिपुर से असम (Manipur to Assam) ले जाया जाएगा। इसके बाद विशेष विमान से इन सभी को घर लाया जाएगा। गौरतलब है कि मणिपुर में फिलहाल ट्राइबल और मेजॉरिटी (Tribal and Majority) वाले मैती समुदाय के बीच संघर्ष चल रहा है। इसके चलते यहां से 13 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है और कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है। इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब 10 पहाड़ी जिलों में ट्राइबल सॉलिडेरिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च मैती समुदाय द्वारा एसटी स्टेटस की मांग के विरोध में आयोजित किया गया था।
कुल 22 छात्र फंसे
महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र में हालात पर नजर रखे हुए है। सीएम शिंदे ने बताया मणिपुर में महाराष्ट्र के कुल 22 छात्र फंसे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह छात्र मणिपुर के किसी टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (Technology Institute) में पढ़ रहे थे। इनमें से दो, तुषार आव्हाद और विकास शर्मा से सीएम ने बात की है। इन दोनों छात्रों को स्पेशल फ्लाइट अरेंज करने और उन्हें घर वापस लाने का आश्वासन दिया गया है। शिंदे ने बताया कि मैंने दोनों छात्रों से कहा है कि उन्हें डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है और सरकार उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
मणिपुर और असम के सीएम से बात
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेट्री मनोज सौनिक और अन्य अधिकारियों से भी बात की है। इन सभी से छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। फिलहाल हम हालात पर करीब से निगाह रखे हुए हैं। शिंदे के ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से छात्रों को सुरक्षित रास्ता देने के संबंध में बात की है। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना के मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष से भी फोन पर बात की और उनसे छात्रों की स्थानीय स्तर पर मदद करने के लिए कहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 07 , 2023, 08:28 AM