10 और 11 मई को मनपा प्रभाग कार्यालय में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
मुंबई। राज्य के स्कूली शिक्षा और मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar), सरकार आपके द्वार, कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले बुधवार और गुरुवार दो दिन जनता से संवाद (communication) साधेंगे।मुंबई मनपा प्रभाग कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी समस्या और निवेदन देने के लिए जनता से कार्यक्रम में आने के लिए आह्वान किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा और मुंबई शहर के पालक मंत्री केसरकर 10 मई बुधवार को मनपा के सी.वार्ड और गुरुवार को डी.वार्ड के कांफ्रेंस हाल में जनता से संवाद साधेंगे। इसी तरह, पालक मंत्री के साथ, संबंधित विभागों के अधिकारी और मुंबई शहर के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।बतादें की दीपक केसरकर पहले ऐसे मंत्री नहीं जो जनता से संवाद साधने और उनकी समस्या को लेकर उनसे मुलाकात करने वाले है इसके पहले मुंबई उपनगर के पालक मंत्री और राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) उपनगर के सभी मनपा प्रभाग समिति कार्यालय में पालक मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद साध चुके है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 07 , 2023, 05:59 AM