मुंबई : मुंबई से सटे हुए भाईंदर इलाके में स्थित उत्तन के एक होटल में चल रहे वैश्याव्यवसाय (prostitution) का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपियों में होटल का मालिक, मैनेजर और वेटर शामिल है। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी होटल में आनेवाले व्यक्तियों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे जो कानून के हिसाब से अपराध है।
दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि उत्तम इलाके में मैक्स वेलकम हॉलीडे हाउस गेस्ट हाउस नामक होटल में वेश्यावृत्ति का व्यवसाय धड़ल्ले से चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर खबर पक्की होने की पुष्टि की और फिर ग्राहक को होटल में भेजा, बातचीत के बाद नकली ग्राहक को मोबाइल पर लड़कियों का फोटो दिखाया गया। इसके बाद जिस लड़की को पसंद किया गया उसे होटल में काम करने वाले व्यक्ति ने बुला लिया। जिसके लिए उनसे पैसे भी लिए गए। जैसे ही भेजे गए नकली ग्राहक ने पुलिस को पैसे लिए जाने का संकेत दिया, तभी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने होटल पर छापेमारी कर दी। जिसमें लड़की आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है।
होटल मालिक की गिरफ्तारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि न्यू पूरा वेश्यावृत्ति का व्यवसाय मालिक और मैनेजर के साथ घाट से ही चलता था इसलिए पुलिस ने होटल के मालिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम मैक्सवेल मार्शल डिसूजा (मालिक), नेविल जेरोम डिसूजा (जनरल मैनेजर), विजय कालेश्वर (मैनेजर), रामलाल उर्फ कुबरु महतो, मेघलाल महतो, अशोक कुमार सिंह और हेमलाल विरो महतो नामक वेटर को गिरफ्तार किया गया है।
होटल से चलता था व्यवसाय
जानकारी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति होटल में जाता था और वहां मौजूद वेटर और मैनेजर से लड़की उपलब्ध कराने की मांग करता था, तब आरोपी पहले लड़कियों का फोटो ग्राहकों को दिखाता था। इसके बाद जो लड़की पसंद होती थी उसे बुला लिया जाता था। कमरे का भाड़ा और लड़की के लिए जो मूल्य तय किया गया है, वह पूरा पैसा होटल में ही जमा कर लिया जाता था। जिसके बाद लड़की को उस कस्टमर के साथ भेज दिया जाता था।
वेटरों के पास होता था लड़कियों का फोटो
जब कोई ग्राहक होटल में पहुंचता और लड़की की मांग करता था। तब यहां उपलब्ध कराई जाने वाली लड़कियों की फोटो वेटरों के पास होती थी। वेटर वही फोटो दिखा कर लड़कियों का चयन करवाते थे और फिर पसंद आने पर उसका रेट तय किया जाता था। रेट तय होने के बाद फिर उस लड़की को फोन कर बुलाया जाता था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 06 , 2023, 07:13 AM