मढ के अवैध स्टूडियो पर चला हथौड़ा

Fri, Apr 07 , 2023, 07:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 कई फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग
मुंबई।
मालाड पश्चिम स्थित मढ-मार्वे (Madh-Marve) इलाके में अवैध (Illegal) रूप से बने फिल्म स्टूडियो (film studio) को ध्वस्त करने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इस मौके पर भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) हाथ में प्रतीकात्मक हथौड़ा लेकर वहां पहुंचे। उन्हीं की शिकायत पर स्टूडियो को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई है। सोमैया ने आरोप लगाया था कि मुंबई के तत्कालीन पालक मंत्री असलम शेख ने अवैध स्टूडियो को बनाने की अनुमति प्रदान की थी। इन स्टूडियो में फिल्म "रामसेतु "और "आदिपुरुष" की शूटिंग  हो चुकी है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरीट सोमैया ने कहा कि ठाकरे सरकार के कार्यकाल में माफिया का राज था। असलम शेख और आदित्य ठाकरे की कृपा से वर्ष 2021 में यहां एक दर्जन अवैध स्टूडियो बनाए गए थे। 25 और 50 हजार वर्ग फुट के स्टूडियो बनाने की अनुमति मंत्रालय से मिली थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से स्टूडियो को गिराने का काम शुरू हुआ और मोदी है तो मुमकिन है।
पिछले अगस्त महीने में किरीट सोमैया ने असलम शेख पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। सोमैया ने आरोप लगाया था कि स्टूडियो बनाने की अनुमति देने में एक हजार करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।
महाराष्ट्र पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से इन अवैध स्टूडियो के खिलाफ मुंबई महापालिका और डीएम को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। दरअसल, 5 स्टूडियो पर स्टे था, जिसे निरस्त कर दिया गया था। इससे पहले भी कुछ स्टूडियो तोड़े गए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups