Jumbo Block : पश्चिम रेलवे का रविवार को जम्बो ब्लॉक

Fri, Apr 07 , 2023, 06:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई, ट्रैक, सिगनलिंग और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु रविवार, 9 अप्रैल, 2023 को सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 10.00 बजे से 15.00 बजे तक पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक (Jumbo Block) लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय सेवाएं सांताक्रुज और गोरेगांव स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर चलाई जाएंगी। बोरीवली की कुछ ट्रेनें गोरेगांव स्टेशन तक चलेंगी। ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups