ट्रैफिक जंक्शनों को  सुरक्षित बनाने के लिए मनपा ने की  एक वैश्विक पहल

Thu, Apr 06 , 2023, 08:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई चौराहों पर हर समय हादसा (accident) होने का खतरा बना रहता है। हादसों से ट्रैफिक (traffic) की भी समस्या बढ़ती है। इन हादसों को रोकने के लिए मनपा ने मुंबई के 20 सबसे अधिक दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) चौराहों पर हादसों को कैसे रोका जाए इसके लिए नई योजना तैयार करेगी। दुर्घटनाग्रस्त के लिए जाने वाले चौराहों  को मनपा दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए मनपा ब्लूमबर्ग फिलैंथरोपी इनिशिएटिव फॉर ग्लोबल रोड सेफ्टी की मदद लेगी और ट्रैफिक चौराहों को सुरक्षित बनाया जाएगा। विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए जो पैदल चलते है और साइकिल चालकों के लिए जिनसे पर्यावरण को फायदा होता है। चौराहो को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए मनपा ग्लोबल डिजाइनिंग सिटीज इनिशिएटिव (Global Designing Cities Initiative) और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (World Resource Institute) की सहायता लेगी। इसको लेकर गुरुवार को मनपा मुख्यालय में बैठक हुई। इस अवसर पर मनपा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) उल्हास महाले, मुख्य अभियंता (सड़क एवं परिवहन) मनीष कुमार पटेल उपस्थित थे. बैठक के बाद विदेश से आए विशेषज्ञों और गणमान्य लोगों ने मुंबई के 5 जंक्शनों का दौरा किया और निरीक्षण जांच की। ने ब्लैक स्पॉट स्थानों पर किए गए विभिन्न उपायों की जानकारी ली। पहल के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त उल्हास महाले ने कहा कि इन 20 दुर्घटना संभावित चौराहों पर अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। इसलिए इन चौक का कायापलट करने की  प्राथमिकता दी जा रही है। इस दृष्टि से इन सभी स्थानों पर दुर्घटनाओं की संख्या कम की जाए और वैकल्पिक रूप से नागरिकों के आवागमन को सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups