मंजू लोढा, प्रियंका ठाकुर को बनाया गया उपाध्यक्ष
मुंबई। राज्य के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का पुनर्गठन किया है। अकादमी में दो नए उपाध्यक्ष और तीन अशासकीय सदस्यों को शामिल किया गया है। गुरुवार को जारी शासनादेश (जीआर) में कहा गया कि समिति में नए नाम शामिल करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन था। अकादमी में मंजू लोढा (Manju Lodha) और प्रियंका ठाकुर (Priyanka Thakur) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं तीन अशासकीय सदस्य डॉ. यादव सतीश वसंतराव, डॉ. शैलेंद्र कुमार शुक्ल और डॉ. विजेंद्र बत्रा को अशासकीय सदस्य बनाया गया है।
इसके पहले 16 जनवरी 2023 को सरकार ने डॉ. शीतला दुबे (Dr. Sheetla Dubey) को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ ही 28 अशासकीय सदस्यों को भी नियुक्त किया था। दुबे दूसरी बार अकादमी के कार्याध्यक्ष बने हैं। गौरतलब है कि शासकीय सदस्य के रूप में राज्य के सांस्कृतिक मंत्री महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष होते हैं, जबकि सचिव- सांस्कृतिक कार्य विभाग सदस्य और सह संचालक महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी सदस्य सचिव होते हैं। पिछले साल अगस्त माह में वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी को अकादमी का कार्याध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन राज्य में नई सरकार बनने के बाद उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई। समिति में राघवेंद्र नाथ द्विवेदी, अजय पाठक, डॉ. सुधाकर मिश्र, डॉ. प्रमोद शुक्ल, पल्लवी अनवेकर, यशार्थ मंजूल, आनंद सिंह, सुधा श्रीमाली, गजानन महतपुरकर, डॉ. भारती गोरे, डॉ. सुनील कुलकर्णी, प्रमिला शर्मा, कमला बडोनी, संजय सिंह, आनंद मिश्रा, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, अमोल पेडणेकर, अरविंद शर्मा, मार्कंडेय तिवारी, चंद्रकांत भोंजाळ, डॉ. पुरुषोत्तम पाटिल, डॉ. धर्वेश कठेरिया, जगदीश थपलियार, प्रसाद काथे, सुनील सिंह और समीर भिसे को अशासकीय सदस्य बनाया गया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 06 , 2023, 08:25 AM