नायब तहसीलदारों की हड़ताल खत्म

Thu, Apr 06 , 2023, 08:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सरकार ने मंजूर की वेतनमान की मांग  
मुंबई।
राज्य सरकार की तरफ से वेतन श्रेणी की मांग (Pay Scale Demand) मंजूर करने के बाद गुरुवार को नायब तहसीलदारों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। सरकार के निर्णय के अनुसार नायब तहसीलदारों (Naib Tehsildars) को अब 4 हजार 800 रुपए का वेतनमान मिलेगा।  
राजस्व विभाग में राजपत्रित अधिकारी वर्ग-2 का नायब तहसीलदार का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। नायब तहसीलदार राजपत्रित अधिकारी वर्ग-2 में जरूर आते हैं, लेकिन उन्हें इस श्रेणी का वेतनमान नहीं मिल रहा था। नायब तहसीलदार वेतनमान 4800 रुपए करने की लगातार मांग कर रहे थे। हड़ताल के पहले उन्होंने सरकार को बेमुद्दत हड़ताल पर जाने का नोटिस भी दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर नायब तहसीलदार 3 अप्रैल से हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के मद्देनजर बुधवार को राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने नायब तहसीलदार संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया था। हालांकि बैठक में कोई समाधान नहीं निकला और संघ हड़ताल करने पर अड़ा रहा। ऐसे में गुरुवार को विखे पाटिल ने फिर से संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। विखे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से इस बारे में चर्चा की। चर्चा के बाद वित्त विभाग ने नायब तहसीलदारों का वेतनमान 4 हजार 800 रुपए करने की मांग मंजूर कर ली। इसके बाद नायब तहसीलदारों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।    

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups