प्रसाद लाड बनाए गए समिति के प्रमुख
मुंबई। वर्ष 2023-24 के लिए विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति (Privileges Committee) के सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस समिति का प्रमुख विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड (Prasad Lad) को बनाया गया है। समिति में प्रवीण पोटे पाटिल, सुरेश धस, गोपीचंद पडलकर, अनिल परब, विलास पोतनीस, अब्दुल्ला खान दुर्रानी, शशिकांत शिंदे, भाई जगताप, अभिजीत वंजारी और कपिल पाटिल को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने दी है।
इससे पहले महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र (budget session) के दौरान विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का गठन किया गया था। 15 सदस्यीय समिति का प्रमुख विधानसभा सदस्य राहुल कुल को बनाया गया। समिति में अतुल भातखलकर, योगेश सागर, अमित साटम, नितेश राणे, अभिमन्यु पवार, संजय शिरसाट, सदा सरवणकर, दिलीप मोहिते पाटिल, माणिकराव कोकाटे, सुनील भुसारा, डॉ नितिन राऊत, सुनील केदार, विनय कोरे और आशीष जायसवाल को शामिल किया गया है। हालांकि समिति के गठन पर विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि ठाकरे गुट के शिवसेना सांसद संजय राऊत के खिलाफ लाए गए विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव पर समिति के सदस्य सदस्य अतुल भातखलकर, संजय शिरसाट, नितेश राणे और आशीष जायसवाल ने पहले की अपने विचार प्रकट कर दिए थे। समिति का काम वादी-प्रतिवादी का होता है, विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने वाले ही वादी है, यह कदाचित मान्य नहीं होगा। यह प्राकृतिक न्याय नहीं है। इसके जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि जब समिति बनती है तो वह किसी एक मामले के लिए नहीं बनती, बल्कि उसका कार्यकाल होता है। समिति के सामने कई याचिकाएं आती हैं। कई बार ऐसा होता है कि कई विधानसभा सदस्य जो इस समिति में भी होते है, वे याचिकाएं करते हैं। ऐसे में सदस्य चाहे तो वे समिति से अलग हो सकते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 06 , 2023, 07:57 AM