मानसून में सड़को पर पड़ने वाले गढ्ढे 78 करोड़ में भरे जाएंगे

Thu, Apr 06 , 2023, 07:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा प्रसाशन मानसून के दौरान लोगो को परेशानी न हो इसके लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। मनपा ने मानसून के दौरान सड़को पर पड़ने वाले गढ्ढो को भरने के लिए 78 करोड़ का ठेका (78 crore contract) दिया है। मनपा प्रशासन ने मुंबई की सड़को को चकाचक बनाने के लिए और सड़को को गढ्ढा मुक्त (pothole free) बनाने के लिए सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने पर जोर दिया है। मुबंई की 2 हजार किमी की सड़कों में पहले ही 1200 किमी की सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने का पहले ठेका दिया था।  पिछले साल अतिरिक्त 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट का ठेका दिया गया। बकाया 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका इस बजट में प्रावधान किया गया जिसका अभी ठेका दिया जाना बाकी है। इसके बावजूद मनपा सड़को पर पड़ने वाले गढ्ढो को भरने के लिए 78 करोड का ठेका दिया है।  बरसात का मौसम आते ही सड़क पर बने गड्ढों जानलेवा साबित होने लगते है। गढ्ढो को लेकर मनपा की बड़ी छीछालेदर होती है। यहां तक की कोर्ट से भी फटकार खानी पड़ती है। मनपा इस साल गढ्ढे भरने की तैयारी शुरू कर दी है। मनपा ने  मानसून से पहले सड़क को गड्ढों से मुक्त करने के लिए पूर्वी उपनगर मुलुंड कुर्ला तक रिएक्टिव एस्फाल्ट तकनीक से सड़क के गड्ढों को भरने का निर्णय लिया गया है. मनपा ने मुंबई के शहरी इलाको में गड्ढों को भरने के लिए 14 करोड़ खर्च करेगी , पूर्वी उपनगर की सड़कों के गड्ढों को भरने के  लिए 10 करोड़ और पश्चिमी उपनगरों की सड़को के गढ्ढो को भरने के लिए  लि 54 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups