मुंबई। मानसून के समय पहाड़ी खिसकने के कारण होने वाले भूस्खलन पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का का किया जा रहा है। मुंबई में 700 स्थानों (700 locations in Mumbai) पर सुरक्षा दीवार बनने का काम किया जाना था। जिसमे से अब मात्र 140 स्थानों पर सुरक्षा दीवार (security wall) बनाने का काम बचा हुआ है। सुरक्षा दीवार बनाने का 550 काम लगभग पूरा हो जाने की जानकारी उपनगर के जिला अधिकारी राजेंद्र भोसले (Rajendra Bhosale) ने दी। उपनगर जिला अधिकारी राजेंद्र भोसले ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश पर पहाडियों का सर्वेक्षण कराया गया था. उस समय 700 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने की आवश्यकता बताई गई थी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 73 करोड़ रुपए की लागत से 221 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा 40 अन्य स्थानों पर भी रिटेनिंग वाल बनाने का काम भी 2020 21 में दिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2022-23 में 349 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने की अनुमति दी गई है जिसका काम शुरु कर दिया गया है. इसके लिए 125 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. जिला अधिकारी ने बताया कि 140 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने का ठेका दिया जाना बाकी है जो इस साल दिया जाएगा। पहाड़ी के किनारे रिटेनिंग वाल बन जाने के बाद पहाड़ी खिसक कर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। पिछले 10 वर्षों में भूस्खलन से होने वाले हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. मुंबई की एक तिहाई आबादी पहाडों के किनारे बसी हुई है. जिला अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 21 में 221 स्थानों पर रिटेनिंग वाल बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है जबकि 2022 23 में 349 स्थानों के काम में भी 70 प्रतिशत काम लगभग पूरा हो चुका है। बकाया 140 जगहों पर रिटेनिंग वाल बनाने का काम इस साल दिए जाने के बाद पहाड़ियों के किनारे सुरक्षा दिवार बनाने का काम लगभग पूरा हो जाएगा और पहाड़ी खिसकने से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 06 , 2023, 07:06 AM