नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर (Nagpur city) में एक घंटे के अंदर अलग-अलग दो घटनाओं में आपसी विवाद (mutual dispute) में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई एक घटना में धीरज चुटेलकर (30) की उसके एक पुराने पड़ोसी राजेश मन्ने (27) ने कथित तौर पर हत्या कर दी। दोनों के बीच कोई पुराना विवाद (old dispute) था। अधिकारी ने बताया कि चुटेलकर विनोबा भावे नगर इलाके (Vinoba Bhave Nagar area) गया था जहां उसकी मन्ने से बहस हो गई। उन्होंने बताया कि मन्ने और उसके साथियों ने धारदार हथियार से कथित रूप से वार कर चुटेलकर को मार डाला।
पुलिस के अनुसार उस बाद चुटेलकर के भाई मौके पर पहुंचे और उन्होंने मन्ने की हत्या करने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। उन्होंने बताया कि मन्ने और चुटेलकर के भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (आपराधिक कृत्य को एक मंशा से अंजाम देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पांचपावली इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई एक अन्य घटना में उमेश नंदेश्वर (40) पर पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों ने कथित तौर पर तलवारों और चाकुओं से हमला किया। नंदेश्वर का अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पांचपावली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 06 , 2023, 02:49 AM