बढ़ती गर्मी से पक्षियों का हाल बेहाल 

Tue, Apr 04 , 2023, 09:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

12 कबूतर और 3 चील घायल 
मुंबई।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से मुंबईकर बेहाल हैं। अब इन बढ़ते गर्मी (rising heat) के पक्षियों को भी परेशानी होने लगी है। मुंबई में पिछले दो दिनों में करीब 15 पक्षी घायल (15 birds injured) हो चुके हैं। बढ़ती गर्मी के कारण इन पक्षियों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है और ये अचानक पेड़ से गिरकर या उड़ते समय घायल हो जाते हैं। इनमें 12 कबूतर (12 pigeons) और तीन चील शामिल हैं। निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन कारण ये पक्षी पेड़ों से अचानक गिरने या आसमान में उड़ने से घायल हो जाते हैं। इन पक्षियों का इलाज परल स्थित 'दी बाई साकरबाई दिनशॉ पेटिट हॉस्पिटल फॉर एनिमल्स' में किया जा रहा है।  डॉ.मयूर डांगर ने आशंका जताते हुए कहा कि यदि भविष्य में तापमान बढ़ता है, तो इसका प्रभाव पक्षियों और जानवरों पर अधिक पड़ने की संभावना है।   डांगर ने यह भी अनुरोध किया कि घर की छत पर पानी की व्यवस्था की जाए ताकि पक्षियों को पानी मिल सके और उनकी रक्षा हो सके। डॉक्टर ने सलाह दी है कि यदि तापमान में वृद्धि जारी रही तो पशुओं के भी प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए जानवरों का ख्याल रखें, पालतू जानवरों को ज्यादा धूप में न जाने दें। गर्मी के दिनों में पशुओं को घर के अंदर ही रखें। यदि उन्हें घर के अंदर रखना संभव न हो तो उन्हें छायादार स्थान पर रखें, पिंजरा गर्म मौसम के कारण जल्दी गर्म हो जाता है और जानवरों को पिंजरों में न रखें, पशु स्वच्छता का ध्यान रखें। उन्हें पीने के लिए साफ पानी दें। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि धूप में गर्म किया हुआ पानी या गंदा पानी न पिएं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups