अपना दवाखाना पर दवाओं की नही होगी कमी

Thu, Mar 30 , 2023, 06:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा ने वार्ड  के सहायक आयुक्त को दिया 10 लाख का बजट
खरीद सकेंगे दवा आदि
मुंबई।
मनपा प्रशासन (municipal administration) ने  गरीब नागरिकों को उनके घर के पास इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर वार्ड में अपना  दवाखाना शुरू करने का निर्णय लिया है। मुंबई के 227  वार्ड में काम से कम एक दवाखाना खोलना अनिवार्य किया है। घनी बस्ती और अधिक झोपड़ पट्टी वाले वार्डो में इसकी  संख्या बढ़ाई भी का सकती है। मनपा ने अपना दवाखानों पर मुफ्त में इलाज की सुविधा के साथ साथ खून से लेकर  लगभग डेढ़ सौ प्रकार के टेस्ट भी मुफ्त में कर रही है। इन दवाखानों में दवा (Medicine) की कमतरता न पड़े इसके लिए मनपा प्रशासन स्थानीय सहायक आयुक्त को 10 लाख का बजट  दिया है। जिसका  उपयोग अपना दवाखानों के लिए ही करना है इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त ड्रा संजीव कुमार ने दी।
बता दे कि मनपा के दवाखानों में सबसे बड़ी शिकायत दवा की उपलब्धता न होने की होती है। मनपा प्रशासन लोगो को घर के पास ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने  के लिए  बाला साहेब ठाकरे अपना दवाखाना की शुरुआत की। आज मुंबई में मनपा के पहले से चल रहे दवाखानों के अलावा लगभग 107 अपना दवाखाना भी शुरू हो गए है। मनपा मानसून के शुरू होने तक मुंबई में लगभग 50 और दवाखाना की शुरुआत करने की योजना बनाई है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने कहा की इन दवाखानों में मरीजों को दवा की क्मतरता न हो इसके लिए वार्ड के सहायक आयुक्त को 10 लाख रुपए की अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराई जाएगी जिसका उपयोग दवा  खरीदी आदि के लिए होगा।

अपना दवाखाना पर आंख और मनोचिकित्सक का भी होगा ईलाज
मनपा अपना दवाखाना पर मरीजों को हर प्रकार का ईलाज की सुविधा देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। मनपा ने निजी संस्थाओं के माध्यम से आंख का ईलाज  की सुविधा सहित दिमागी परेशानी से जूझ रहे लोगो को मानसिक ईलाज कराने की भी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।जिसके लिए मनपा निजी संस्थाओं की सहायता लेने का निर्णय लिया है।
मनपा खून आदि की जांच के साथ सिटी स्कैन और एम आर आई आदि  भी मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई है।मनपा दवाखानों में लगभग 150 प्रकार के मुफ्त टेस्ट के साथ प्राइवेट पैथालोजी पर सिटी स्कैन और एम आर आई जैसी जांच भी उपलब्ध कराया जाएगा।
दवाखाना के पास आंगनवाडी की भी होगी सुविधा
मनपा ने अपना दवाखानों के पास मरीजों को मुफ्त में इलाज की सुविधा के साथ साथ  नन्हे मुन्ने बच्चो को पढ़ने के लिए आंगनवाडी की भी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिन अपना दवाखानों के पास जगह अधिक होगी वहा पर मनपा आंगनवाड़ी शुरू करने की योजना बनाई है इस तरह की जानकारी अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने दी।
मनपा वार्ड  कार्यालयों में उपलब्ध होंगे एम बी बी एस डॉक्टर
मनपा प्रशासन अपने वार्ड कार्यालयों में अब  वार्ड वार रूम हर समय शुरू करने का निर्णय लिया है पहले इसका उपयोग कोरोना काल में हुआ था। मनपा अब वार्ड के वार रूम में एम बी बी एस डॉक्टर रखेगी जिससे वार्ड में फोन के  माध्यम से लोगो को ईलाज संबंधी जरूरत को पूरा किया जा सके और जरूरत पड़ने पर वार्ड के डॉक्टर अपना दवाखानों में भी जाकर मरीजों का ईलाज की सुविधा दे सकेंगे। मनपा के इस निर्णय से दावखानो पर डॉक्टर की किल्लत महसूस नहीं होगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups