बिल्डरों पर कसा शिकंजा
निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मनपा को लिखित देना होगा नही फैलेगी धूल
मुंबई। हवा में फैली धूल से मुंबई का वातावरण पूरी तरह खराब हो गया है। प्रदूषण का प्रमाण दिल्ली से अधिक मुंबई का बढ़ गया है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने फैलते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनो 7 सदस्य की समिति गठित की थी।समिति के सुझाव को 1 अप्रैल से लागू किया जाना है। मनपा आयुक्त द्वारा बनाई गई कमेटी ने धूल प्रदूषण रोकने के लिए बिल्डरों की नकेल कस दी है। बिल्डरों द्वारा अब लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ही उन्हें प्रोजेक्ट शुरू करने के अनुमति मिलेगी।
बता दे कि मुंबई में फैलते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मनपा ने नियामवली बनाने का निर्णय लिया था।जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। मनपा द्वारा तैयार की गई नियमावली में बिल्डरों को लिखित देना होगा कि उनके शुरू होने वाले प्रोजेक्ट से हवा में धूल का प्रमाण नहीं बढ़ेगा।धूल को कंट्रोल करने के लिए बिल्डर को उपाय योजना करनी होगी। मनपा द्वारा तैयार की गई नियमावली को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के पास दे दी गई है इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त डॉ संजीव कुमार ने दी।बता दे की मुंबई में हवा में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने 12 मार्च को बैठक की थी और निर्देश दिया था कि एक नियमावली तैयार की जाए जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाए। मनपा आयुक्त के निर्देश पर नियमावली तैयार की गई है जिसे आयुक्त के पास भेजा गया है। बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए मनपा ने वार्ड स्तर पर टास्क फोर्स गठित किया है। वार्ड का टास्क फोर्स बिल्डरों के चल रहे कामों पर नजर रखेगा। बिल्डरों को सुबह शाम पानी का छिड़काव करना अनिवार्य किया गया है। श्मसान भूमि पर भी शव को जलाने के लिए लकड़ी का उपयोग टालने की अपील की गई है। मनपा होटल और रिस्टेरेंट जहा आप अशुद्ध ईंधन का उपयोग किया जाता है जिससे निकलने वाला धुआं अधिक प्रदूषित करता है उस पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। बिल्डरों द्वारा विकास कार्य स्थलों पर लगी रेडी मिक्स का उपयोग करने के पहले राज्य प्रदूषण विभाग से अनुमति लेना आवश्यक होगा। शहर की सड़को और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा अथवा निकलने वाली मिट्टी को फेकना दंडनीय होगा। कचरे और मिट्टी को बाहर ले जाते समय वाहनों को ताल पत्री से ढकना अनिवार्य होगा।पिछले दिनो मुंबई में हुई बारिश के बाद से हवा में हो रहे प्रदूषण में थोड़ा सुधार हुआ है जो कि मुंबई के लिए राहत भरा है। वाहनों से निकलने वाले धुएं और मुंबई में बढ़े प्रोजेक्ट और विकास कार्यों से हवा की गुणवत्ता खराब होना प्रमुख कारण पाया गया है। मनपा आने वाले दिनों में हवा में हो रहे धूल प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए और कठोर कदम उठाएगी इस तरह नई नियमावली में निर्णय लिया गया हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 28 , 2023, 08:51 AM