पिछले साल से भी कम  हुई प्रॉपर्टी टैक्स की कमाई

Tue, Mar 28 , 2023, 08:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 80 प्रतिशत ही हो पाई टैक्स वसूली
 मुंबई: मनपा की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स (property tax)  विभाग इस साल अपने लक्ष्य को पाने में दूर होता दिखाई दे रहा है। कोरोना काल में भी रिकार्ड कमाई करने वाला यह विभाग इस साल पिछेल साल के मुकाबले भी कम कमाई (low income) कर पाया है। मनपा  का मौजूदा आर्थिक वर्ष 31 मार्च को समाप्त होगा । लेकिन  मनपा का प्रॉपर्टी विभाग अब तक 4854 करोड़ रुपये ही प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में कमाई कर पाया है। जबकि पिछले वर्ष इस दौरान 5017 करोड़ रुपये की वसूली की थी। मनपा को इस साल  6000 करोड़ रुपये वसूली का टार्गेट था इस तरह अब तक  80 प्रतिशत ही कमाई हो पाई है। इस साल का आर्थिक वर्ष 2022-23 को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गया है. लेकिन मनपा की कमाई का मुख्य विभाग प्रॉपर्टी टैक्स विभाग इस साल अपने लक्ष्य को पाने से अभी   20 प्रतिशत दूर है।  मनपा  के एक अधिकारी ने बताया कि हमें अब भी उम्मीद है कि तय टार्गेट के हम काफी करीब तक पहुंच जाएंगे। पिछले वर्ष से कम वसूली पर अधिकारी ने कहा कि 500 वर्ग फुट तक घरो को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने के कारण कमाई में कमी आई है। फिर भी  ज्यादा फर्क नहीं है, उसे आसानी से पिछले साल जितना कमाई की जा सकती है। बता दें कि ऑक्ट्राय   मनपा  की आय का प्रमुख स्रोत था, जिसे केंद्र सरकार ने बंद कर जीएसटी लागू कर दिया है। जिसके बदले मनपस  को हर महीने 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान राज्य सरकार से मिल रहा है। उसके बाद  मनपा की होने वाली कुल कमाई एक 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रॉपर्टी टैक्स से  होता है। मनपा  ने 7000 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स का टारगेट रखा था जिसे बजट में किए गए फेरबदल के बाद  घटाकर  6000 करोड़ रुपये किया गया था । इस बीच 500 वर्ग फुट से छोटे घरो को पूरी तरह छूट दिए जाने के बाद कुल टारगेट 4800 करोड़ किया गया। इस बीच  मनपा की अब तक कमाई मात्र  4854 करोड़ रुपए ही हो पाई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups