कैग रिपोर्ट में सामने आया मनपा भ्रष्टाचार की एस आई टी से हो जांच : शेलार

Tue, Mar 28 , 2023, 08:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा में चल रहे कट कमीशन और कसाईखाने का पर्दाफास 
मुंबई।
मनपा के कामकाज पर कैग की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं और 8,485 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है. इसलिए इसका खुलासा होना चाहिए कि इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर मांग की है कि कैग द्वारा लगाए गए आरोपों की  आपराधिक धारा के तहत एसआईटी के माध्यम से जांच की जाए. जिससे यह पता पाएगा कि इस पूरे घोटाले का मास्टर माइंड कौन है। आशीष शेलार ने आलोचना की है कि कैग रिपोर्ट ने मुंबई  मनपा में चल रहे  भ्रष्टाचार, कमीशन और कसाईखाने की पोल खोल दी है.
भाजपा विधायक और मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने मुंबई भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस लेकर कैग रिपोर्ट में सामने आए भ्रष्टाचार के  मामले की जांच की मांग की है जिसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। शेलार ने कहा कि  कैग रिपोर्ट में मनपा के मात्र  9 विभागों के 76 कार्यों में 12 हजार करोड़ के घोटाले पर  कैग ने अपनी बात रखी है जिसमें  मुंबई की जनता के जेब को कैसे कैंची चलाई है इसका खुलासा हुआ है। मनपा में पिछले 25 साल से  उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की सत्ता है।  इन लोगो ने किस तरह  "कट, कमीशन और कसाई" के रूप में कमाई की है।  मुंबईकरों की जेब कट गई।  कैग  रिपोर्ट  ने अपनी बात 28 नवंबर 2019 से 31 अक्टूबर 2022 की अवधि में किए  गए कामो पर अपनी राय दी है जिसमे कोरोना पर खर्च हुए पैसो का उल्लेख नहीं किया है।  इसके बावजूद मनपा में इन दो सालो में 8485 करोड़ का यह घोटाला केवल 76 कार्यों में उजागर हुआ है  . घोटाला करने वाले की जांच होनी चाहिए इसके लिए इस पूरे मामले की जांच  आपराधिक दंड संहिता के तहत एसआईटी का गठन कराए जाने की गुहार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से की है। शेलार ने आरोप लगाया कि इन कामों का ठेका देते समय  बिना टेंडर के काम दिया गया , टेंडर से ज्यादा पैसा खर्च किया गया, बिना टेंडर वेरिफिकेशन के काम दिया गया , टेंडर  शर्तों का उल्लंघन किया गया ,  टेंडर में हेराफेरी की गई ,   कुछ कार्यों में टेंडर सत्यापन नहीं हुआ, कुछ कार्यों में शर्तों का उल्लंघन भी स्वीकार किया गया। इस तरह कंपनियों को ठेका दे कर काली कमाई की गई.  कैग सभी कामो की जांच अनहि कर सकता है।  शेलार ने इसी के चलते मनपा के कामो की एसआईटी से जांच कराने की गुहार लगाई है।  शेलार ने यह भी आरोप लगाया कि इन कसाइयों ने सैप  सिस्टम के नाम पर मुंबई मनपा  को लूटा।सैप   सिस्टम में कुल सात मॉड्यूल थे जिनमें से अब तक यानी 2006 से 2023 तक 16 वर्षों में दो मॉड्यूल लागू किए जा चुके हैं। कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पांच मॉड्यूल लागू नहीं किए गए लेकिन काम नहीं करने पर भी पैसो का भुगतान किया गया। 

*मुंबई की 36 विधानसभाओं में सावरकर गौरव यात्रा*
अगले पांच दिनों में मुंबई की 36 विधानसभाओं में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी और इस यात्रा को बनाकर स्वतंत्रता नायक विनायक दामोदर सावरकर के जीवन आधारित गीत और विचारों के विभिन्न दृश्यों को दिखाया जाएगा।आशीष शेलार ने सावरकर भक्तों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की. शेलार ने उद्धव ठाकरे से सावरकर के प्रति अपने प्रेम को केवल अपने भाषणों में दिखाने के बजाय इस सावरकर गौरव यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups