मुंबई में शुरू हुई 15 प्रतिशत पानी कटौती रहेगी बुधवार तक

Mon, Mar 27 , 2023, 08:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुलुंड में फूटी पानी की पाइप लाइन
मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू
मुंबई।
  मुलुंड में ऑक्ट्राय नाके पास जलापूर्ति (water supply) करने वाली पाइप लाइन फूट जाने के कारण मुंबई में सोमवार की रात से पानी कटौती शुरू हो गई है। पानी कटौती बुधवार की रात 29 मार्च  रात 10 बजे तक जारी रहेगी। 15 प्रतिशत  पानी कटौती मुंबई के पूर्व उपनगर और शहर के रहिवसियो को  सामना करना पड़ेगा।
मनपा जल विभाग के अनुसार पाइपलाइन में  रिसाव के बाद उसकी मरम्मत का काम शुरू किया गया है। मरम्मत कार्य बुधवार की रात तक चलेगा जिसके चलते पूर्व उपनगर में मुलुंड पूर्व और पश्चिम, भांडुप, नाहुर, कांजुरमार्ग और विक्रोली पूर्व और पश्चिम, घाटकोपर पूर्व और पश्चिम, कुर्ला पूर्व, गोवंडी, मानखुर्द और चेंबूर में पानी कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह मुंबई के शहरी भाग ए वार्ड (कोलाबा, फोर्ट), सैंडहर्स्ट रोड, भायखला, मजगांव, परेल, शिवड़ी, माटुंगा, वडाला और सायन इलाका शामिल है। इन इलाकों में सोमवार की रात 10 बजे से अगले 48 घंटे  तक 15 प्रतिशत पानी की कटौती रहेगी। मनपा  प्रशासन के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ईस्टर्न एक्सप्रेस वे (Eastern Express Way) पर बरसात के पानी की निकासी के लिए कल्वर्ट बॉक्स लगा रहा है। इस दौरान मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली  मुंबई 2 नामक पानी की पाइपलाइन मुलुंड ऑक्ट्रॉय नाके के पास फूट गई। पाइप लाइन फूटने की जानकारी मनपा के जल विभाग के अधिकारियों को मिलने के बाद मनपा अधिकारियों ने पाइप लाइन का मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। पाइप लाइन का मरम्मत का काम 29 मार्च की रात 10 बजे तक चलेगा। जिसके चलते पानी कटौती बुधवार की रात तक रहेगी। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups