मनपा देश भर में उनकी संपत्ति को खोज कर करेगी नीलाम
67 बकाएदारों से वसूला जाएगा 355 करोड़
मुंबई। मनपा की कमाई का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है। प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) बकाएदारों पर कठोर कार्रवाई (drastic action) करने के लिए मनपा ने एक कंपनी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। कंपनी बकाएदारों की पूरे देश में संपत्ति ढूंढने की जिम्मेदारी होगी । मनपा अभी शुरुआत में 67 बड़े बकाएदारों की प्रॉपर्टी मनपा ने जब्त कर ली है।मनपा अब इन बकाएदारों से 355 करोड़ 19 लाख रुपए के वसूली शुरू की है। मनपा (municipality) इसी तरह अन्य बकाएदारों की संपत्ति को खोज कर उनकी संपत्ति को नीलाम कर अपना पैसा वसूल करेगी।
बता दे कि मनपा का प्रॉपर्टी टैक्स का लगभग 4 हजार करोड़ का बकाया बना हुआ है।मनपा बकाएदारों को 90 दिन के भीतर बकाया जमा करना होता।इसके बाद बकाया नही भरने पर मनपा 21 दिन की अंतिम नोटिस देती है। मनपा प्रशासन अब बकाएदारों से अपना बकाया वसूलने के लिए एक निजी संस्था का सहारा लिया है संस्था बकाएदारों की देश भर में उनकी संपत्ति को खोजने का काम करेगी। मनपा अब मनपा अधिनियम 1888 की धारा 206 के तहत कार्रवाई करेगी। मनपा ने 8 फरवरी 2021 को पुराने नियम में बदलाव कर प्रॉपर्टी टैक्स बकाए दार की पूरे देश में कहीं भी संपत्ति हो उसको जब्त करने का अधिकार लिया जिसके तहत अतिरिक्त आयुक्त प्रोजेक्ट ने एक एस ओ पी तैयार की है। मनपा अभी शुरुआत में 67 बकाएदारों की रहिवासी, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, और खाली जमीन को खोज कर उनकी संपत्ति को नीलाम कर अपना बकाया 355 करोड़ 19 लाख रुपए की वसूली की जाएगी। मनपा ने अन्य बकाएदारों की संपत्ति को ढूंढने के लिए निजी कंपनी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। कंपनी बकाएदारों संपत्ति की अचल संपत्तियों की तलाशी, पंजीकृत संपत्तियों के स्वामित्व के दस्तावेजी साक्ष्य एकत्र करना, बकाएदारों के हितों और निदेशकों की तलाश करना, वाणिज्यिक संस्थाओं की तलाश करना ,संस्थाओं में बकाएदारों के निवेश आदि की खोज करने जिम्मेदारी संस्था पर होगी।
बैंकों की तर्ज पर होगी कार्रवाई
इस तरह होती है कार्रवाई
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 23 , 2023, 06:57 AM