जाति प्रमाण पत्र बनाने में बदले कानून

Thu, Mar 23 , 2023, 06:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राज्यपाल से लगाई गुहार
मुंबई।
महाराष्ट्र में जाति प्रमाण पत्र  (caste certificate) बनाना एक जटिल समस्या है। जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर तय की गई तारीख में बदलाव करने की सख्त जरूरत है। जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर 1967 के मांगे जाने वाले कागजात आज आम नागरिकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जिसमे बदलाव करने की जरूरत होने की बात कहते हुए राज्यपाल से इस मामले में दखलंदाजी करने की मांग छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद ने चंदूलाल साहू (Chandulal Sahu) ने की।
बता दे कि महाराष्ट्र में ओबीसी सहित (including OBC) सभी  जाति के लोगों को जाति  प्रमाणपत्र बनाने के लिए वर्ष 1967 के पहले का कागजात  देना अनिवार्य है। लोगों के पास कागजात की पूर्तता नही होने से बड़ी संख्या में लोगो को जाति आरक्षण का मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाना पड़ता है। जाति प्रमाण पत्र बनवाने में बड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
वर्ष के मामले में शिथिलता लाने के लिए   छत्तीसगढ़  के रायपुर से  सांसद  रहे व भाजपा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू  और मुंबई भाजपा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र गांवकर ने राज्यपाल रमेश बैश से मिलकर इसमें शिथिलता लाने की गुहार लगाई। साहू ने राज्यपाल को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा की जिस तरह  योजनाओं का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए समय समय पर कानून में बदलाव किया जाता है उदाहरण के तौर पर मुंबई में विख्यात झोपड़ पट्टी योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि शुरुआत में 1995 का कानून था उसके बाद 2000 का कानून किया गया अब उसमे भी बदलाव कर 2011 किया गया है।इसी तरह जाति आरक्षण के कागजात को लेकर   तय की तारीख में बदलाव करने की जरूरत बताया। जाति आरक्षण के लिए लगने वाले कागजात में भी 1995 अथवा 2000 तक के प्रमाण मांगे गए तो लोग सहजता से कागजातो की पूर्तता कर पाएंगे और लोगो को आरक्षण का लाभ मिलेगा। चंदूलाल साहू  के साथ मुंबई  भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए थे।  राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) को  मुलाक़ात  इस संबंध निवेदन का एक पत्र  भी सौंपा  गया। महामहिम ने इस संबंध में जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री  देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से बात करने का आश्वासन दिया। निवेदन पत्र देने में मुंबई भाजपा, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री तुकाराम कोली, महामंत्री एडवोकेट मनोज जयसवाल, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कनौजिया और उपाध्यक्ष विजय घरत आदि  शामिल थे |

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups