राज ठाकरे बोले- सरकार बनी तो सब सीधा कर दूंगा

Thu, Mar 23 , 2023, 10:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

माहिम में मजार एक महीने में नहीं हटी तो उसके पास बड़ा गणपति मंदिर बनाएंगे
मुंबई।
मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक बार मेरे हाथ में राज्य आया तो सब कुछ सीधा कर दूंगा। इस दौरान उन्होंने मुंबई में माहीम के पास समुद्र में बन रही एक दरगाह (mausoleum in Mahim) का वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि यहां पर एक अनधिकृत मजार बना दी गई है। अगर इसे नहीं तोड़ा गया तो उसके पास बड़ा गणपति का मंदिर बनाएंगे।
मजार हीं तोड़ी तो बगल में गणेश मंदिर बनेगा
राज ठाकरे ने कहा कि यहां कुछ दिनों पहले तक कुछ नहीं था। अब अनधिकृत तरीके से यहां मजार बनाई जा रही है। माहिम पुलिस स्टेशन (Mahim Police Station) करीब है। महानगरपालिका के कर्मचारी घूमते रहते हैं। सब सोए हुए हैं। किसी को कुछ पता नहीं। मैं इसे हटाने के लिए एक महीने का टाइम देता हूं।
मुझे जावेद अख्तर जैसा मुसलमान चाहिए
मुझे धर्मान्ध हिन्दू नहीं चाहिए। मुझे धार्मिक हिन्दू चाहिए। मुझे जावेद अख्तर जैसा मुसलमान चाहिए, जो पाकिस्तान में जाकर उनको आइना दिखा सके। इस दौरान राज ठाकरे ने जावेद अख्तर की बाइट भी स्टेज पर चलाई। दरअसल जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में हुए फैज फेस्टिवल में आतंकवाद की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि 26/11 मुंबई हमले को अंजाम देने वाले लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।
मैं शिवसेना प्रमुख नहीं बनना चाहता था
मैं शिवसेना से क्यों बाहर निकला इस पर नहीं बोलना है। कुछ लोग ये कहानी बना रहे हैं कि मैं शिवसेना प्रमुख बनना चाहता था। ये बिल्कुल झूठ है। मुझे मालूम था कि धनुष बाण बाला साहेब ठाकरे को छोड़कर कोई हैंडल नहीं कर पाएगा।उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से महाराष्ट्र की राजनीति काफी बदली है। शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुषबाण की लड़ाई में तू-तू, मैं-मैं देख कर अफसोस हुआ। हमें जो खत्म हो गई पार्टी कहा करते थे, उनकी आज क्या हालत है देखिए। यह भीड़ देखकर कोई कह सकता है कि मनसे खत्म हो गई पार्टी है?
राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद करवाने की मांग की
राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर बंद करवाने के लिए सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि आप लोगों को बताओ कि मस्जिद से लाउडस्पीकर बंद करो, नहीं तो हम बंद करवा देंगे,आप ध्यान हमारी तरफ से हटा लो।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups