मुंबई में ही रहेगा वस्त्रोद्योग आयुक्तालय 

Tue, Mar 21 , 2023, 10:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० फडणवीस ने दिल्ली जाने की खबरों को बताया गलत
मुंबई।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि मुंबई से वस्त्रोद्योग आयुक्तालय (Textiles Commissionerate) को दिल्ली ले जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। केवल वस्त्रोद्योग आयुक्त और पांच अधिकारियों को दिल्ली आने को कहा गया है।
विधानसभा में औचित्य के मुद्दे के तहत राकांपा विधायक जयंत पाटिल ने सवाल उठाया किया था कि मुंबई के महत्व को कम करते हुए वस्त्रोद्योग आयुक्तालय को दिल्ली ले जाया जा रहा है? इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मुंबई से वस्त्रोद्योग आयुक्तालय कार्यालय दिल्ली ले जाने का निर्णय नहीं लिया है। केवल वस्‍त्रोद्योग आयुक्त और 5 अधिकारियों को दिल्ली आने को कहा गया है। वस्‍त्रोद्योग मंत्रालय के पुनर्गठन और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस आयुक्तालय में 500 अधिकारी-कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में संपूर्ण आयुक्तालय को दिल्ली ले जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
इसके पहले राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने कहा था कि बुधवार को गुढीपाडवा है और यह मराठी लोगों के आनंद की बात है। मराठी लोग इस दिन से नए साल की शुरुआत करते हैं, लेकिन आनंद के दिवस मुंबई के लिए दुख की बात भी है। इसकी वजह यह है कि मुंबई को मैनचेस्टर कहा जाता था। यह मुंबई का ऐतिहासिक महत्व था। मुंबई कपड़ा उद्योग में अग्रणी थी, इसलिए यहां वर्ष 1943 में वस्त्रोद्योग आयुक्तालय की स्थापना की गई। इस आयुक्तालय को अब दिल्ली स्थानांतरित किया जा रहा है। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे मुंबई को कमजोर करने की योजना बना रही है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सचिन सावंत ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि वस्त्रोद्योग आयुक्तालय  का कार्यालय 1943 से मुंबई में है, उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से मुंबई के महत्व को लगातार कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups