मुंबई के  एक लाख घरों में भाजपा बांटेगी गुढी

Tue, Mar 21 , 2023, 10:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा 9800 बूथों पर खड़ा करेगी गुढ़ीपाडवा  
आशीष शेलार ने दी जानकारी
मुंबई।
आज से शुरू होने जा रहे हिन्दू नववर्ष(गुढ़ीपाड़वा) के दिन मुंबई भाजपा के कार्यकर्ता करीब एक मुंबईवासियो के घर जाकर उन्हें गुडीपाडवा भेट (gudipadwa gift) करेंगे।इसके साथ -साथ भाजपा के 9 हजार 800 बूथों पर गुढी खड़ा करेंगे। गुडीपाडवा के पूर्व संध्या मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने यह बात कही.शेलार ने कहा कि नववर्ष गुडीपाडवा (new year gudipadwa) को पूरे मुंबई में भाजपा बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ  मनाएगी।राज्य में शिंदे -फडणवीस सरकार आने के बाद महाराष्ट्र में हिंदू त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। हिंदू त्योहारों में हर जगह नागरिकों का जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। चाहे वो  दहीहंडी, गणेशोत्सव, नवरात्रि, दिवाली, शिव जयंती आदि त्योहार हो या कोई अन्य त्यौहार। हाल ही में 'जाणता राजा' महानाट्य के प्रदर्शन पर मुंबईकरों ने भी बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया दी। करीब एक लाख थियेटर प्रेमियों ने इस भव्य नाटक को देखा।उसके बाद नए साल की पृष्ठभूमि में भाजपा नेताओं, बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की पहल पर मुंबई के विभिन्न हिस्सों में जुलूस निकाला जाएगा और इसकी तैयारी की जा रही है .शेलार ने कहा कि  महाराष्ट्र के  संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले जुलूस भी आयोजित किए जाएंगे। ये जुलूस लालबाग, परेल, वर्ली विलेपार्ले, बोरीवली, दहिसर इलाकों में निकाले जाएंगे। मुंबई के  9800 बूथों पर प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 11 कार्यकर्ता  अपने घर पर गुढी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि  अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है और वह काम भी चल रहा है। जैसे-जैसे सपना पूरा होने की घड़ी नजदीक आ रही है, इस मौके पर यह खुशी मनाई जाएगी।भाजपा देश की सबसे बड़ी सेवा दल है। हिन्दू संस्कृति की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है। गुढी की  जीत का झंडा है और हर हिंदू भाई को गुड़ी पड़वा को बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए और सच्चे अर्थों में हिंदू धर्म की गुढी  का निर्माण करना चाहिए,

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups