हवा में धूल का प्रमाण रहा फैल
मुंबई। पिछले कुछ दिनो से मुंबई में धूल का प्रमाण हवा में बढ़ने से पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो रहा है। सड़को को साफ करने के लिए किया जा रहा मशीनी झाड़ू (mechanical broom) से उड़ने वाली धूल हवा में और अधिक प्रदूषण फैला रही है। मनपा प्रशासन हवा में फैलने वाली धूल को रोकने के लिए समिति तक बनाई है लेकिन मनपा खुद की लापरवाही पर ध्यान नहीं दे पा रही है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में हवा में धूल का प्रमाण इतना अधिक बढ़ गया है कि दिल्ली से अधिक प्रदूषण (pollution) मुंबई में बढ़ गया है। मुंबई में बिगड़े हालात को ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन इससे निपटने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। मुंबई में बढ़े प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने भी मनपा प्रशासन को कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया । मनपा प्रशासन ने धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए 7 लोगो के कमेटी भी बनाई है।इस बीच मुंबई में होने वाले धूल से प्रदूषण का एक कारण मशीन से होने वाली सड़को की सफाई बन रही है।मुंबई में इस समय कोस्टल रोड से लेकर मेट्रो के लगभग दर्जन भर काम चल रहे है। इसके अलावा मुंबई में लगभग 5 हजार से अधिक बिल्डरों के प्रोजेक्ट चल रहे है। मुंबई और उसके आस पास में चल रहे प्रोजेक्ट से निकलने वाली धूल सड़क पर आ कर जमा हो रही है।सड़क पर जमा हुई धूल को साफ करने का काम मशीनी झाड़ू से किए जाने के दौरान धूल और तेजी से हवा में फैल रही है जिससे हवा में धूल का प्रमाण और तेजी से फैल रहा है। मनपा प्रशासन द्वारा मशीनी झाड़ू से सड़क की सफाई करने के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव नही किए जाने से धूल हवा में तेजी से फैल रही है जिससे पर्यावरण का बड़ा नुकसान हो रहा है। मनपा प्रशासन सड़क के किनारे सहित जिन स्थानों पर प्रोजेक्ट चल रहे है वहा पर पानी का छिड़काव करने का कोई प्रावधान नहीं होने से धूल पूरी तरह हवा में उड़कर पर्यावरण को बड़ा नुकसान कर रही है लेकिन मनपा अधिकारियो का धूल पर काबू पाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे मुंबई में फैले हवा में प्रदूषण को कमेटी किस तरह अंकुश लगाएगी इस को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 20 , 2023, 07:24 AM