मंत्रालय में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति प्रदर्शनी

Thu, Jan 12 , 2023, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्रालय, संस्कार भारती कोकण प्रांत और ओरियन मॉल पनवेल की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) की प्रतिकृति प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Devendra Fadnavis) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने किया।
इस मौके पर बंदरगाह विकास मंत्री दादाजी भुसे, विधायक प्रशांत ठाकुर, संजय शिरसाट, वरिष्ठ निर्देशक राजदत्त, चित्रकार वासुदेव कामत, अभिनेता सुनील बर्वे, संस्कार भारती के कोंकण प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष मुकुंद मराठे, सरखेल कान्होजी आंग्रे के वशंज रघुजीराजे आंग्रे, संस्कार भारती रायगड के जिला महामंत्री सचिव अमित चव्हाण, कमांडर विजय वडेरा, कमांडर तारापोर, ओरियन ग्रुप के मंगेश पारुलेकर, दिलीप फलेरिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारतीय युद्धपोत से आम लोगों को परिचित कराने के लिए संस्कार भारती संस्थान की पहल पर आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति बनाई गई थी। इस रेप्लिका को मंत्रालय में 12 से 20 जनवरी तक प्रदर्शनी के लिए रखा जाएगा। संस्कार भारती के मूर्तिकला विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ साठे ने यह प्रतिकृति बनाई है। भारतीयों को आईएनएस विक्रांत पर भारत में निर्मित सबसे बड़े युद्धपोत के रूप में गर्व है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups