आज से फायर ब्रिगेड में 910 पदों पर जवानों की होगी भर्ती

Thu, Jan 12 , 2023, 08:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दहिसर के भावदेवी मैदान में शारीरिक परीक्षण कर होगी सीधी भर्ती 
मुंबई ।
फायर ब्रिगेड (fire brigade)  विभाग में पिछले कुछ सालों से रुकी हुई मुंबई फायर फोर्स की भर्ती प्रक्रिया आखिरकार आज से  शुरू होगी। यह भर्ती फायर फाइटर (fire fighter) के करीब 910 पदों पर की जा रही है। मनपा प्रशासन भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में सात साल लगा दिए। शुक्रवार को  दहिसर के भावदेवी मैदान (Bhavdevi Maidan of Dahisar) में सुबह छह बजे से सीधी सेवा (वॉक इन सेलेक्शन) पद्धति से की जाएगी  यह भर्ती प्रक्रिया चार फरवरी तक चलेगी. 
भावदेवी मैदान में दमकल जवानो की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दमकल की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. भर्ती प्रक्रिया की निगरानी के लिए भावदेवी मैदान में कुल 165 सीसीटीवी लगाए गए हैं।इसके अलावा  भर्ती प्रक्रिया पर पल पल की नजर रखने के लिए  9 कैमरे से वीडियोग्राफी भी की जाएगी।  वीडियो ग्राफ़ी पर नजर रखने के लिए  एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। इस भर्ती में   उम्मीदवारों को दौड़ना, ऊंचे स्थानों से कूदना, कंधों पर मानव आकृति के साथ दिए गए मार्ग  पर दौड़ना, चढ़ना एंव  उतरना जैसे फील्ड टेस्ट से गुजरना होगा। उम्मीदवारों  के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।  चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच के बाद उन्हें छह महीने तक फायरमैन का प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर उन्हें सेवा में शामिल किया जाएगा।इस बार 120 अंकों का फील्ड टेस्ट और 80 अंकों का सर्टिफिकेट टेस्ट होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups