मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं (anganwadi assistants) और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही भर्ती शुरू की जाएगी। शिंदे ने कहा कि बीमा, आंगनबाड़ियों की कक्षाएं, नए मोबाइल फोन, आंगनबाड़ी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि जैसे विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आजाद मैदान में धरना दिया था। उस समय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय लेने का वादा किया। इसी पृष्ठभूमि में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 20 हजार 186 पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी गई है और शिंदे ने छह माह में इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के लिए एकमुश्त लाभ योजना के लिए एलआईसी को सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। शिंदे ने इस संदर्भ में लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने और भारतीय जीवन बीमा निगम से फॉलोअप कर संबंधित लोगों को भुगतान करने के निर्देश दिए। शिंदे ने यह भी आश्वासन दिया कि कोविड काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सेवा के लिए घोषित प्रोत्साहन भत्ता शीघ्र दिया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 12 , 2023, 07:48 AM