मुंबईकरों के लिए वरदान साबित होगी मेट्रो-7, मेट्रो 2-ए

Thu, Jan 12 , 2023, 07:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण
० मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने किया गुंदवली स्टेशन का निरीक्षण
मुंबई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने विश्वास प्रकट किया कि मेट्रो-7 (Metro-7) और मेट्रो 2-ए (Metro 2-A) की सेवा मुंबईकरों के लिए वरदान साबित होगी। आगामी 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो 7 (फेज-2) और लाइन 2ए (फेज-2) का उद्घाटन करेंगे। इसी सिलसिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंधेरी इलाके के गुंदवली स्टेशन का दौरा किया और उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर मुंबई शहर के जिला पालक मंत्री दीपक केसरकर, एमएमआरडीए कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मेट्रो रूट 7 और मेट्रो रूट 2-ए का 35 किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो चुका है। इनमें से 33 स्टेशनों को लोगों की सेवा में खोला जाएगा। इस चरण में अंधेरी, दहिसर, वर्सोवा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मेट्रो 7 (फेज-2) और लाइन 2ए (फेज-2) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जनवरी को करेंगे। मेट्रो का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री ने किया था। यह एक बड़ा संयोग है। मेट्रो शुरु होने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी और आम लोगों का सफर आसान होगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह मेट्रो लाखों मुंबईकरों के लिए वरदान साबित होगी। हमने मुंबई में कई गतिविधियां शुरू की हैं। हमने इन रुकी हुई परियोजनाओं में तेजी लाई है।इनमें से कुछ परियोजनाएं जैसे कंक्रीट की सड़कें, एसटीपी संयंत्र, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे, सौंदर्यीकरण आदि का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुंबई के नागरिकों के लिए एक बड़ी गिफ्ट होगी।  

मेट्रो-7 और मेट्रो-2 ए की विशेषता
मुंबई मेट्रो कॉरिडोर में कुल 337.1 किमी की लंबाई का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। एक बार इन सभी मेट्रो लाइनों के पूरा हो जाने के बाद मेट्रो की क्षमता मुंबई लोकल ट्रेनों की दैनिक क्षमता से 1.3 गुना होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups