परियोजना प्रभावितों के लिए घर बनाने के लिए मनपा को नहीं मिल रहे  विकासक 

Wed, Jan 11 , 2023, 08:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

तीन बार टेंडर निकालने के बाद भी नही आगे आया कोई बिल्डर 
सात जोन में 35 हजार घर था बनाना
मुंबई।
मनपा (municipality) के विभिन्न परियोजनाओं में बाधा  बन रहें झोपड़े को हटाने के लिए मनपा ने मुंबई के 7 जोन में 35 हजार घर बनाने की योजना बनाई है। मनपा ने मुंबई के 7 जोन में प्रत्येक जोन के अनुसार टेंडर निकाला था। मनपा ने तीन बार टेंडर निकाला लेकिन मनपा को एक भी बिल्डर परियोजना प्रभावितों के लिए घर बनाने के लिए आगे नहीं आया। जिससे मनपा की परियोजनाओं को पूरा करने में अड़चन खड़ी हो रही है। मनपा प्रशासन के सामने सड़क को चौड़ा करने से लेकर कई अन्य परियोजनाएं शुरू की है। इन परियोजनाओं को पूरा करने में झोपड़ी धारक बाधा बन रहे है।मनपा इन परियोजनाओं में बाधा बन रहे झोपड़ा धारकों को घर देने के लिए घर बनाने का निर्णय लिया।मनपा ने मुंबई के 7 जोन में प्रत्येक जोन के अनुसार 5 हजार घर इस तरह कुल 35 हजार घर बनाने की योजना बनाई।मनपा ने परियोजना प्रभावितों के लिए घर बनाने को लेकर टेंडर (Tender) प्रक्रिया शुरू की। मनपा ने तीन बार टेंडर निकाला लेकिन एक भी बिल्डर घर बनाकर देने के लिए आगे नहीं आए। मनपा अब चौथी बार टेंडर निकालने की तैयारी की है इस तरह की जानकारी मनपा सह आयुक्त रमेश पवार ने दी।
 चार जगहों पर 300 वर्ग फुट के घर
- परियोजना प्रभावितों के लिए घर बनाने को लेकर मनपा के पास जगह नहीं होने के कारण मनपा के सामने घर बनाना मुश्किल हो रहा है।
- टीडीआर की दर में भी  कम होने  के कारण बिल्डर अपनी जमीन देकर घर बनाने को देने के लिए आगे नहीं आ रहे है। जिसके चलते मनपा को बिल्डर  घर बनाकर देने की तैयार नहीं हो रहे है जिससे मनपा की परियोजनाओं पर असर  पड़ रहा है। 
- मनपा झोपड़ा धारको को रेडीरेकनर के हिसाब से पैसा देने की भी तैयारी दिखाई है। मनपा की  योजना के अनुसार मानखुर्द, पवई, भायखला, मरीन लाइन व दहिसर में 300 वर्ग फीट के मकान बनाया जाना है ।
ऐसी स्थिति है
- वर्तमान में दो जोन में परियोजना प्रभावितों  के लिए घर बनाने के लिए  दो बिल्डर आगे आए है। शहर और दोनों उपनगरों में 300 वर्ग फुट के कुल 13,871 घर (पीएपी) बनाए जाएंगे। परियोजना प्रभावित होने के लिए मनपा को कुल 30,000 घरों की आवश्यकता है अभी तक मात्र 13,000 घरों के निर्माण को लेकर बिल्डर (Builder) आगे आये है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups