विप चुनाव मिलकर लड़ेगी महाविकास आघाड़ी

Wed, Jan 11 , 2023, 08:32 AM

Source : Uni India

सीटों का बंटवारा,कांग्रेस को 2, शिवसेना, राकांपा और शेकाप को 1-1 सीट
मुंबई।
विधान परिषद की दो स्नातक (Nashik - Amravati) और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (Nagpur, Konkan and Aurangabad) के चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी में सीटों का बंटवारा हो गया है। विधान परिषद की इन 5 सीटों के चुनाव 30 जनवरी को होंगे।
बुधवार को यशवंतराव चव्हाण (Yashwantrao Chavan) प्रतिष्ठान में महाविकास आघाड़ी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि विधान परिषद की पांचों सीट पर महाविकास आघाड़ी एकत्रित और एकजुट होकर लड़ेगी। पाटिल ने बताया कि मराठवाडा (औरंगाबाद) सीट पर राकांपा चुनाव लड़ेगी। वहीं नागपुर सीट पर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे, कोकण सीट पर शेतकरी कामगार पार्टी (शेकाप) तथा अमरावती और नाशिक सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी।
औरंगाबाद सीट से राकांपा के विक्रांत काले ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं कोकण सीट पर शेकाप के बालाराम पाटिल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नागपुर सीट पर शिवसेना के गंगाधर नाखाडे ने पर्चा दाखिल किया।अमरावती सीट पर गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। अमरावती सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार धीरज लिंगाडे होंगे।
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि बुधवार को हुई बैठक में अन्य दलों की तरफ से भरे गए नामांकन पत्रों के साथ समन्वय करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री हसन मुश्रीफ, शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड, पूर्व विधायक और राकांपा के कोषाध्यक्ष हेमंत टकले और प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गर्जे आदि उपस्थित थे।  
बता दें कि भाजपा-भाजपा-बाळासाहेबांची शिवसेना की युति ने फिलहाल तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कोकण संभाग के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ज्ञानेश्वर म्हात्रे को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं औरंगाबाद शिक्षक सीट पर किरण पाटिल और अमरावती स्नातक सीट पर पूर्व राज्य मंत्री रणजीत पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। नाशिक स्नातक सीट पर उम्मीदवार का नाम 11 जनवरी को तय किया गया। वहीं नागपुर शिक्षक सीट पर शिक्षक आघाड़ी को समर्थन दिया जा सकता है।
भाजपा का प्रचार शुरू
इधर भाजपा ने विधान परिषद चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को अमरावती स्नातक सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार डॉ.रणजीत पाटिल ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। इसके पहले आयोजित सभा को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में वसूली अपने शिखर पर थी। जिस वक्त ''वर्क फ्रॉम होम'' की सुविधा थी, उस वक्त सरकार के कई मंत्री ''वर्क फ्रॉम जेल'' कर रहे थे।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups